कोयला तस्करों पर ईडी की बड़ी कार्रवाई: बंगाल व झारखंड में 40 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने झारखंड और पश्चिम बंगाल  में सरकारी खदानों से कोयला तस्करी मामले में कम से कम 40 जगहों पर बड़े पैमाने पर तबातोड़ एक साथ  छापेमारी की  झारखंड के धनबाद में 12 स्थानों पर एक साथ छापेमारी की गयी है. यहां बीसीसीएल से जुड़े बड़े ठेकेदार एलबी सिंह के कार्यालय और कारोबारी प्रतिष्ठान प्रमुख हैं. धनबाद के बड़े कारोबारी एलबी सिंह ने सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम के अपने घर पहुंचते ही पालतू कुत्ते खोल दिए। इस वजह से टीम को घर में घुसने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा। सिंह के कुत्तों के बांधने के बाद ही टीम आवास में प्रवेश कर पाई। ईडी की टीम ने सिंह और अन्य कारोबारियों के ठिकानों पर दबिश दी है।एलबी सिंह भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) के चर्चित ठेकेदार हैं। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार बीसीसीएल के टेंडरों में हुई गड़बड़ी और अनियमितता सामने आने पर यह कार्रवाई की गई है। ईडी के रडार पर आए इन कोयला कारोबारियों अनिल गोयल और संजय खेमका भी शामिल हैं। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक ईडी अधिकारियों ने कोलकाता के साल्ट लेक में व्यापारी एवं बाहुबली नरेंद्र खरका के घर और दफ्तर की तलाशी ली। केंद्रीय सशस्त्र बलों की मदद से कोलकाता, नॉर्थ 24 परगना, पुरुलिया, आसनसोल, हावड़ा, दुर्गापुर समेत करीब 24 जगहों पर सुबह से ही तलाश अभियान शुरू किया गया। यह कार्रवाई राज्य भर में सरकारी खदानों, परिवहन और गोदामों से कोयला तस्करी को लेकर की गयी है। ईडी की यह पूरी कार्रवाई कोयला तस्करी और बीसीसीएल से जुड़े टेंडर घोटाले की जांच के तहत की जा रही है. एजेंसी को लंबे समय से जानकारी मिल रही थी कि कोयला परिवहन और आपूर्ति से जुड़े कुछ कारोबारी और ठेकेदार अवैध आय को वैध दिखाने के लिए फर्जी कंपनियों (शेल कंपनियों) और संदिग्ध बैंक खातों का इस्तेमाल कर रहे हैं.  ईडी अधिकारियों का कहना है कि इन लोगों का प्रत्यक्ष या परोक्ष संबंध कोयला आपूर्ति और संबंधित ठेकों से है. एजेंसी को शक है कि इन्हीं नेटवर्क के माध्यम से करोड़ों रुपए की अवैध रकम विभिन्न बैंक खातों में भेजी गयी थी. कोलकाता और हावड़ा में जब्त किये गये दस्तावेजों में लेन-देन से जुड़े कई अहम कागजात मिले हैं, जिन्हें एजेंसी ने अपने कब्जे में ले लिया है. अब एजेंसी यह जानने की कोशिश कर रही है कि कथित अवैध कमाई आखिर कहां भेजी गयी और इस लेन-देन में कौन-कौन शामिल थे. धनबाद में मिले डिजिटल रिकॉर्ड की फॉरेंसिक जांच करायी जायेगी.   व्यापक छापेमारी में  जांच एजेंसी को  वित्तीय रिकॉर्ड और लेन-देन के ठोस प्रमाण मिलने की संभावना है. अभियान में लैपटॉप, हार्ड डिस्क, पेन ड्राइव और कई फाइलें जब्त की गयीं हैं. कुछ स्थानों से नकदी मिलने की भी खबर है. हालांकि, एजेंसी ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक की मौत, झाड़-फूंक में बीता समय; इलाज में हुई देरी

महागामा: प्रखंड क्षेत्र के गढ़ी गांव में रविवार को सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक राजेश रजक की मौत हो गई। मृतक गढ़ी गांव निवासी उपेंद्र

बसंतराय के चेकडैम में डूबने से 15 वर्षीय बच्चे की मौत, दो बच्चों को ग्रामीणों ने बचाया

बसंतराय: प्रखंड क्षेत्र के जमनीकोला पंचायत अंतर्गत कुम्हराकोल गांव स्थित चेकडैम में रविवार को नहाने के दौरान तीन बच्चे डूब गए। बच्चों को डूबता देखकर

गेरुवा नदी के बढ़ते जलस्तर से सनौर पुल पर मंडरा रहा खतरा, तेज बहाव से बढ़ी चिंता

बसंतराय: कई दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण झारखंड और बिहार की सीमा से होकर बहने वाली गेरुवा नदी का जलस्तर बढ़

पाकुड़ में डॉ. तनवीर आलम ने SIR और मतदाता सूची पर उठाए सवाल, IT सिस्टम के ऑडिट की मांग

पाकुड़: झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव डॉ. तनवीर आलम ने शनिवार को पाकुड़ जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण