किसी भी कीमत पर झारखंड में एसआईआर न हो लागू : वेणुगोपाल

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची। झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के मुद्दे पर पार्टी के भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने झारखंडवासियों को सतर्क रहने को कहा है। उन्होंने निर्देश दिया की किसी भी कीमत पर एसआईआर को झारखंड में लागू नहीं होने दें। जनता के हित में इसका कड़ा और प्रभावी विरोध होना चाहिए। वेणुगोपाल ने यह बातें स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी से नई दिल्‍ली स्थित पार्टी के कार्यालय में हुई मुलाकात के दौरान कही। इसकी जानकारी देते हुए स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री इरफान अंसारी ने शुक्रवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि पार्टी के महासचिव ने उन्‍हें अस्पतालों की व्यवस्था और बेहतर करने और नई तकनीक के इस्‍तेमाल करने का निर्देश दिया। अंसारी ने कहा कि बिहार चुनाव पार्टी महासचिव ने उन्‍हें आश्‍वस्‍त किया और संगठन का काम बेहतर तरीके से करने को कहा। उन्‍होंने बताया कि महासचिव ने झारखंड में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता संगठन को लेकर मेहनत कर रहे हैं और चुनाव में हार-जीत भविष्य तय नहीं करती है, लेकिन सच्चाई हमेशा जनता तक पहुंचती है।

वेणुगोपाल ने कहा कि हरेक कार्यकर्ता को जनता के बीच रहकर काम करने की जरूरत है। मौके पर अंसारी ने झारखंड में सभी विभागों के कार्य-उपलब्धियों और प्रगति की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक की मौत, झाड़-फूंक में बीता समय; इलाज में हुई देरी

महागामा: प्रखंड क्षेत्र के गढ़ी गांव में रविवार को सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक राजेश रजक की मौत हो गई। मृतक गढ़ी गांव निवासी उपेंद्र

बसंतराय के चेकडैम में डूबने से 15 वर्षीय बच्चे की मौत, दो बच्चों को ग्रामीणों ने बचाया

बसंतराय: प्रखंड क्षेत्र के जमनीकोला पंचायत अंतर्गत कुम्हराकोल गांव स्थित चेकडैम में रविवार को नहाने के दौरान तीन बच्चे डूब गए। बच्चों को डूबता देखकर

गेरुवा नदी के बढ़ते जलस्तर से सनौर पुल पर मंडरा रहा खतरा, तेज बहाव से बढ़ी चिंता

बसंतराय: कई दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण झारखंड और बिहार की सीमा से होकर बहने वाली गेरुवा नदी का जलस्तर बढ़

पाकुड़ में डॉ. तनवीर आलम ने SIR और मतदाता सूची पर उठाए सवाल, IT सिस्टम के ऑडिट की मांग

पाकुड़: झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव डॉ. तनवीर आलम ने शनिवार को पाकुड़ जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण