प्रशांत किशोर ने 90% संपत्ति दान करने का किया ऐलान

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद प्रशांत किशोर टूटे नहीं हैं, उन्‍होंने फिर एक बार जनता के बीच जाने का फैसला किया है. जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर भितिहरवा गांधी आश्रम में एक दिवसीय मौन अनशन के बाद बड़ी घोषणा की है. जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने घोषणा की है कि वे 15 जनवरी से बिहार संकल्प यात्रा की शुरुआत करेंगे. इस यात्रा के दौरान वे राज्य के 1 लाख 18 हज़ार वार्डों में उन महिलाओं से मुलाक़ात करेंगे, जिन्हें सरकार द्वारा 10 हजार रुपये की राशि मिली है. इसके साथ ही उन्हें बिहार सरकार की ओर से दिए जाने वाले 2 लाख रुपये के लाभ के लिए फॉर्म भरवाने का काम भी करेंगे. इसके साथ ही प्रशांत किशोर ने अपनी 90% संपत्ति दान करने का ऐलान किया है. प्रशांत किशोर ने बीते साल नवंबर की शुरुआत में खुलासा किया था कि उन्होंने 3 साल में करीब 241 करोड़ रुपये कमाए हैं और उसमें से 99 करोड़ रुपये जन सुराज पार्टी को दान कर चुके हैं. उन्होंने अपनी आय पर 31 करोड़ रुपये का जीएसटी और 20 करोड़ रुपये का इनकम टैक्स भी जमा किया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी फिलहाल संपत्ति 55 से 60 करोड़ रुपये के करीब बताई जाती है. नीतीश कुमार कैबिनेट पर हमला बोलते हुए किशोर ने कहा, ‘यह बिहार की जनता के मुंह पर तमाचा है, घाव पर नमक छिड़कने जैसा है. कुछ लोगों को सिर्फ इसलिए मंत्री बनाया गया, क्योंकि उनके पिता राजनीति में हैं. भ्रष्ट और आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोगों को भी शामिल किया गया.’ उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब बिहार की चिंता नहीं करते, क्योंकि चुनाव में वोट खरीद लिए गए और अब उन्हें जनता की परवाह नहीं है.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और