बेहतर भविष्य के लिए शिक्षा के साथ संस्कृति से जुडें छात्र : मंत्री

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ स्टडी एंड रिसर्च इन लॉ (एनयूएसआरएल) में रविवार को तीन दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव युवेंटस 2025 कार्यक्रम का समापन हुआ।इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि छात्र शिक्षा के साथ अपनी संस्कृति और सभ्यता से जुड़ाव रखें, तभी छात्रों का बेहतर भविष्य का निर्माण होगा। शिक्षण संस्थान ऐसे आयोजन से संस्कृति का आदान-प्रदान करने और उसे जानने-समझने का बेहतर मौका मिलता है।उन्होंने कि यहां एक गांव से दूसरे गांव तक सफर तय करते करते भाषा और संस्कृति बदल जाती है। उन्होंने कहा कि बेशक समय बदल रहा है पर आज भी महात्मा गांधी के आदर्श और उनकी सोच जीवंत दिखती है। यहां छात्रों को कई तरह की संस्कृति और परंपरा एक साथ देखने और समझने को मिल रही है। दूसरे राज्य से आए छात्र झारखंडी संस्कृति और इसके महत्व को समझ रहे हैं।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (एएसजीआई) प्रशांत पल्लव ने कहा कि इस तरह का कार्यक्रम आपके अंदर नई ऊर्जा भरता है।विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो डॉ अशोक आर पाटिल ने तीन दिवसीय इस आयोजन के महत्व और विश्वविद्यालय की उपलब्धियों को बताया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय छात्रों के भविष्य निर्माण के साथ-साथ एक बेहतर समाज बनाने में भी मददगार साबित हो रहा है। विश्वविद्यालय की ओर से गांव जाकर गांव की कमियों, समस्याओं पर रिपोर्ट तैयार कर रहा है। मुफ्त कानूनी सलाह दे रहा है। साथ ही कई प्रोजेक्ट के माध्यम से बच्चों के पोषण, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य, अंडर ट्रायल प्रिजनर की दिशा में भी काम कर रहा है।समारोह में छात्रों ने फैशन शो के माध्यम से सबका मन मोह लिया। झारखंडी संस्कृति की धमक पूरे कार्यक्रम के दौरान देखने को मिली।तीन दिनों तक चले इस आयोजन में 10 कॉलेजों और 5 विद्यालयों के छात्रों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। विश्वविद्यालय के असिस्टेंट रजिस्ट्रार डॉ जिसू केतन पटनायक सहित अन्य मौजूद थे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक की मौत, झाड़-फूंक में बीता समय; इलाज में हुई देरी

महागामा: प्रखंड क्षेत्र के गढ़ी गांव में रविवार को सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक राजेश रजक की मौत हो गई। मृतक गढ़ी गांव निवासी उपेंद्र

बसंतराय के चेकडैम में डूबने से 15 वर्षीय बच्चे की मौत, दो बच्चों को ग्रामीणों ने बचाया

बसंतराय: प्रखंड क्षेत्र के जमनीकोला पंचायत अंतर्गत कुम्हराकोल गांव स्थित चेकडैम में रविवार को नहाने के दौरान तीन बच्चे डूब गए। बच्चों को डूबता देखकर

गेरुवा नदी के बढ़ते जलस्तर से सनौर पुल पर मंडरा रहा खतरा, तेज बहाव से बढ़ी चिंता

बसंतराय: कई दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण झारखंड और बिहार की सीमा से होकर बहने वाली गेरुवा नदी का जलस्तर बढ़

पाकुड़ में डॉ. तनवीर आलम ने SIR और मतदाता सूची पर उठाए सवाल, IT सिस्टम के ऑडिट की मांग

पाकुड़: झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव डॉ. तनवीर आलम ने शनिवार को पाकुड़ जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण