ट्रक में आग लगने से चालक जिंदा जला , खलासी किसी तरह भाग निकला

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

खूंटी जिले के तोरपा थाना क्षेत्र के चूरगी गांव के पास बुधवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। खूंटी–सिमडेगा मुख्य मार्ग पर ओडिशा से जमशेदपुर जा रहा लौह अयस्क लदा ट्रक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया और देखते ही देखते उसमें आग लग गई। हादसा इतना भयावह था कि ट्रक चालक जिंदा जल गया, जबकि खलासी गंभीर रूप से झुलस गया। चालक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। झुलसे खलासी को तत्काल तोरपा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही तोरपा एएसपी क्रिस्टोफर केरकेट्टा, पुलिस इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह, थाना प्रभारी मुकेश कुमार हेंब्रम और एसआई अमरेंद्र कुमार मंडल मौके पर पहुंचे। हालांकि पुलिस की सूचना के एक घंटे बाद भी फायर ब्रिगेड घटनास्थल पर नहीं पहुंच सकी, जिसके कारण ट्रक पूरी तरह जलकर राख हो गया।

 

एएसपी क्रिस्टोफर केरकेट्टा ने बताया कि हादसे में चालक की मौत हुई है और खलासी गंभीर रूप से घायल है। मृतक और घायल दोनों की पहचान के प्रयास जारी हैं। साथ ही आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और