रेखा सरकार का फैसला ; दिल्ली में वर्क फ्रॉम होम खत्म, स्कूलों में हाइब्रिड मोड भी बंद

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

डेस्क : नई दिल्ली में हवा की गुणवत्ता में हल्के सुधार के बाद वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने दिल्ली एनसीआर से ग्रैप तीन की पाबंदियां वापस ले ली हैं। इसके साथ ही दिल्ली में आधे कर्मचारियों के लिए वर्क फ्रॉम होम की सुविधा और वाहनों पर लगी पाबंदियां खत्म कर दी गई हैं। यही नहीं स्कूलों में चल रहा हाइब्रिड मोड भी अब बंद कर दिया गया है। पाबंदियों में यह राहत तब दी गई है जब राष्ट्रीय राजधानी में हवा की गुणवत्ता में सुधार देखा गया है। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने एक्स पर अपने एक पोस्ट में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के निर्देशों के बाद 50 फीसदी वर्क फ्रॉम होम की व्यवस्था खत्म होने की बात कही है। उन्होंने कहा कि आयोग के आदेश के अनुसार, दिल्ली में अब ग्रैप तीन की पाबंदियां हटा दी गई हैं और राजधानी में अब ग्रैप दो के प्रावधान लागू हैं। मनजिंदर सिंह सिरसा ने अपने पोस्ट में लिखा- मैं सभी दिल्लीवासियों को सूचित करना चाहता हूं कि CAQM के आदेश के तहत अब राष्ट्रीय राजधानी में दफ्तरों में 50 फीसदी वर्क फ्रॉम होम की व्यवस्था खत्म कर दी गई है। यही नहीं स्कूलों में चल रहा हाइब्रिड मोड भी बंद कर दिया गया है।अब सभी व्यवस्थाएं ग्रैप-2 नियमों के अनुसार संचालित होंगी। बता दें कि दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बढ़ने के साथ ही ग्रैप समिति ने 11 नवंबर को ग्रैप तीन की पाबंदियां लागू कर दी थीं।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

लिट्टीपाड़ा की सभी पंचायतों में 15 अगस्त को होगी विशेष ग्राम सभा, बीडीओ ने दिए निर्देश

लिट्टीपाड़ा। स्वतंत्रता दिवस को लेकर लिट्टीपाड़ा प्रखंड प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को उनके

पाकुड़ में 5 डे बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों का प्रदर्शन, उठाई आवाज

पाकुड़। बैंकिंग क्षेत्र में पांच दिवसीय कार्यप्रणाली लागू करने की मांग को लेकर बुधवार को आरबीओ पाकुड़ के समक्ष स्टाफ एसोसिएशन एवं ऑफिसर्स एसोसिएशन के

पाकुड़ के रानीपुर चेक पोस्ट पर खनन विभाग की देर रात दबिश, जांच सख्त करने के निर्देश

हिरणपुर अंचल में जिला खनन पदाधिकारी राजेश कुमार ने किया औचक निरीक्षण, अभिलेखों और वाहनों की जांच व्यवस्था का लिया जायजा पाकुड़। जिले में अवैध

महेशपुर में भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा क्षेत्र

महेशपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति की भावना को मजबूत करने और राष्ट्रीय एकता का संदेश देने के उद्देश्य से भाजपा महेशपुर मंडल की