बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में तैनात उच्च कक्षपाल राहुल कश्यप को किया गया बर्खास्त

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची : बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में तैनात उच्च कक्षपाल राहुल कश्यप को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है. उन पर आरोप था कि उन्होंने अपनी नियुक्ति के समय दुष्कर्म के मामले में मिली सजा की जानकारी छुपाई थी. इस संबंध में जेल आईजी सुदर्शन मंडल ने गुरुवार को बर्खास्तगी का आदेश जारी किया.जेल विभाग ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी बनाई थी. कमेटी की रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि राहुल कश्यप को आपराधिक मामले में सजा मिली थी, बावजूद इसके उन्होंने इस तथ्य को अपने आवेदन पत्र में छुपाया. रिपोर्ट सामने आने के बाद विभाग ने उन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए नौकरी से निष्कासित कर दिया.खूंटी न्यायालय ने राहुल कश्यप को दुष्कर्म के आरोप में 10 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई थी. सजा के बाद वह 22 अप्रैल 2014 से 28 अप्रैल 2014 तक खूंटी उपकारा में बंद रहे. इसके बाद 29 अप्रैल 2014 को उन्हें रांची के होटवार जेल में स्थानांतरित कर दिया गया था. बाद में, हाईकोर्ट से जमानत मिलने पर वे 18 सितंबर 2014 को जेल से बाहर आए.जेल से बाहर आने के बाद राहुल कश्यप ने 2017 में जारी कक्षपाल नियुक्ति विज्ञापन के लिए आवेदन किया. सभी आवश्यक योग्यताएं पूरी करने के बाद वे कक्षपाल पद पर बहाल हो गए, लेकिन नौकरी के लिए दिए गए आवेदन में उन्होंने अपने खिलाफ दर्ज आपराधिक मामले और सजा की जानकारी छुपा ली थी.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक की मौत, झाड़-फूंक में बीता समय; इलाज में हुई देरी

महागामा: प्रखंड क्षेत्र के गढ़ी गांव में रविवार को सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक राजेश रजक की मौत हो गई। मृतक गढ़ी गांव निवासी उपेंद्र

बसंतराय के चेकडैम में डूबने से 15 वर्षीय बच्चे की मौत, दो बच्चों को ग्रामीणों ने बचाया

बसंतराय: प्रखंड क्षेत्र के जमनीकोला पंचायत अंतर्गत कुम्हराकोल गांव स्थित चेकडैम में रविवार को नहाने के दौरान तीन बच्चे डूब गए। बच्चों को डूबता देखकर

गेरुवा नदी के बढ़ते जलस्तर से सनौर पुल पर मंडरा रहा खतरा, तेज बहाव से बढ़ी चिंता

बसंतराय: कई दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण झारखंड और बिहार की सीमा से होकर बहने वाली गेरुवा नदी का जलस्तर बढ़

पाकुड़ में डॉ. तनवीर आलम ने SIR और मतदाता सूची पर उठाए सवाल, IT सिस्टम के ऑडिट की मांग

पाकुड़: झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव डॉ. तनवीर आलम ने शनिवार को पाकुड़ जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण