हेमंत सरकार के एक साल पूरे, प्रथम वर्षगांठ पर बड़ी सौगात ,10 हजार युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
रांचीः झारखंड में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में गठित महागठबंधन सरकार 28 नवंबर को अपने एक वर्ष का कार्यकाल पूरा करने जा रही है। हेमंत सोरेन पार्ट-2 सरकार का कार्यकाल पूरा होने पर शुक्रवार को राजधानी के मोरहाबादी मैदान में एक भव्य राजकीय समारोह आयोजित किया जा रहा है। जिसमें सीएम हेमंत सोरेन करीब 10 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र देंगे। राज्य के मुख्य सचिव अविनाश कुमार ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर हेमंत सोरेन को समारोह में शामिल होने के लिए आधिकारिक निमंत्रण सौंपा। यह कार्यक्रम सरकार की प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है। मोरहाबादी मैदान में नियुक्ति पत्र वितरण समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंच का निर्माण किया गया है , इस मौके पर राजधानी रांची का ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान सज धज कर तैयार हो चुका है. साल 2024 के विधानसभा चुनाव में राज्य की जनता का आशीर्वाद पाकर लगातार दूसरी बार झारखंड की कमान संभालने में सफल रहे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस कार्यकाल के प्रथम वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में राज्य को बड़ी सौगात मिलने जा रही है । सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में दिन के 12:15 बजे से आयोजित होने वाले इस राज्यस्तरीय समारोह में मंत्री राधाकृष्ण किशोर, मंत्री दीपक बिरुआ, मंत्री चमरा लिंडा, मंत्री संजय प्रसाद यादव, मंत्री इरफान अंसारी, मंत्री हफीजुल हसन, मंत्री दीपिका पांडे सिंह, मंत्री योगेंद्र प्रसाद, मंत्री संदिव्य कुमार और मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की मौजूद रहेंगी. जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री के हाथों करीब 8514 नियुक्ति पत्र बांटे जाएंगे, जिसमें उप समाहर्ता के 207, पुलिस उपाधीक्षक 35, राज्य कर पदाधिकारी 56, कारा अधीक्षक 02, झारखंड शिक्षा सेवा श्रेणी-2 के 10, जिला समावेष्टा 01, सहायक निबंधक 08, श्रम अधीक्षक 14, प्रोबेशन पदाधिकारी 06, निरीक्षक उत्पाद 03, दंत चिकित्सा पदाधिकारी 22, सहायक आचार्य 8000 और कीटपालक के 150 शामिल हैं.
kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक की मौत, झाड़-फूंक में बीता समय; इलाज में हुई देरी

महागामा: प्रखंड क्षेत्र के गढ़ी गांव में रविवार को सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक राजेश रजक की मौत हो गई। मृतक गढ़ी गांव निवासी उपेंद्र

बसंतराय के चेकडैम में डूबने से 15 वर्षीय बच्चे की मौत, दो बच्चों को ग्रामीणों ने बचाया

बसंतराय: प्रखंड क्षेत्र के जमनीकोला पंचायत अंतर्गत कुम्हराकोल गांव स्थित चेकडैम में रविवार को नहाने के दौरान तीन बच्चे डूब गए। बच्चों को डूबता देखकर

गेरुवा नदी के बढ़ते जलस्तर से सनौर पुल पर मंडरा रहा खतरा, तेज बहाव से बढ़ी चिंता

बसंतराय: कई दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण झारखंड और बिहार की सीमा से होकर बहने वाली गेरुवा नदी का जलस्तर बढ़

पाकुड़ में डॉ. तनवीर आलम ने SIR और मतदाता सूची पर उठाए सवाल, IT सिस्टम के ऑडिट की मांग

पाकुड़: झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव डॉ. तनवीर आलम ने शनिवार को पाकुड़ जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण