पति ने पहले पत्नी की हत्या की और फिर खुद का गला लिया काट

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची: अनगड़ा थाना क्षेत्र के रिंग रोड स्थित हेहल टोल प्लाज़ा के पास सोमवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां पति ने पहले अपनी पत्नी की हत्या कर दी और फिर खुद पर जानलेवा वार कर लिया। जानकारी के अनुसार, टोल प्लाजा में कार्यरत लालू करमाली और उनकी पत्नी ममता देवी के बीच काफी समय से तनाव चल रहा था। दोनों ने लव मैरिज की थी, लेकिन घरेलू विवाद लगातार बढ़ रहा था। सोमवार को इसी विवाद ने खतरनाक रूप ले लिया। गुस्से में आए लालू करमाली ने धारदार हथियार से पत्नी ममता देवी पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति ने भागने के बजाय उसी हथियार से अपना भी गला काट लिया। गंभीर रूप से घायल लालू करमाली को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही अनगड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस मामले में हर पहलू की जांच कर रही है कि विवाद की असल वजह क्या थी और आख़िरी क्षणों में घटनास्थल पर क्या हुआ।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक की मौत, झाड़-फूंक में बीता समय; इलाज में हुई देरी

महागामा: प्रखंड क्षेत्र के गढ़ी गांव में रविवार को सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक राजेश रजक की मौत हो गई। मृतक गढ़ी गांव निवासी उपेंद्र

बसंतराय के चेकडैम में डूबने से 15 वर्षीय बच्चे की मौत, दो बच्चों को ग्रामीणों ने बचाया

बसंतराय: प्रखंड क्षेत्र के जमनीकोला पंचायत अंतर्गत कुम्हराकोल गांव स्थित चेकडैम में रविवार को नहाने के दौरान तीन बच्चे डूब गए। बच्चों को डूबता देखकर

गेरुवा नदी के बढ़ते जलस्तर से सनौर पुल पर मंडरा रहा खतरा, तेज बहाव से बढ़ी चिंता

बसंतराय: कई दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण झारखंड और बिहार की सीमा से होकर बहने वाली गेरुवा नदी का जलस्तर बढ़

पाकुड़ में डॉ. तनवीर आलम ने SIR और मतदाता सूची पर उठाए सवाल, IT सिस्टम के ऑडिट की मांग

पाकुड़: झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव डॉ. तनवीर आलम ने शनिवार को पाकुड़ जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण