सिमडेगा: होमगार्ड कार्यालय के मुंशी को एसीबी ने घुस लेते दबोचा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

सिमडेगा। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB), रांची की टीम ने मंगलवार, 2 दिसंबर 2025 को सिमडेगा गृहरक्षक वाहिनी कार्यालय के मुंशी श्याम कुमार गुप्ता को 5,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई कार्यालय परिसर में की गई, जिससे पूरे विभाग में हड़कंप मच गया है। शाहपुर डीपा टोली निवासी बोनिफास डुंगडुंग (37) ने ACB को लिखित शिकायत दी थी कि मुंशी श्याम कुमार गुप्ता उनके ड्यूटी से संबंधित कमान-पत्र निर्गत करने के बदले 5,000 रुपये की रिश्वत मांग रहा है। शिकायतकर्ता ने रिश्वत देने से इनकार करते हुए सीधे मामला ब्यूरो को सौंप दिया। ACB ने शिकायत का सत्यापन कराया, जिसमें आरोप सही पाए गए। इसके बाद रांची थाने में भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 की धारा 7(ए) के तहत कांड संख्या 21/25 (1 दिसंबर 2025) दर्ज किया गया। सत्यापन रिपोर्ट के आधार पर ACB ने छापेमारी की कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने 45 वर्षीय श्याम कुमार गुप्ता, पिता स्व. रामचंद्र प्रसाद गुप्ता, निवासी बोलबा (सिमडेगा), को शिकायतकर्ता से 5,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। मौके पर बरामद राशि को जब्त कर लिया गया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

करमा पूजा में लापता हुआ 13 साल का बालक, 48 घंटे में हत्या का खुलासा; नदी किनारे मिला शव, एक आरोपी गिरफ्तार**

पाकुड़: हिरणपुर थाना क्षेत्र के नयाग्राम में करमा पूजा के दौरान लापता हुए 13 वर्षीय बालक के हत्याकांड का पाकुड़ पुलिस ने 48 घंटे के

पारिवारिक विवाद सुलझा, प्रधान न्यायाधीश के प्रयास से दो दंपतियों ने फिर थामा एक-दूसरे का हाथ

पाकुड़: पाकुड़ व्यवहार न्यायालय के कुटुंब न्यायालय में गुरुवार को दो अलग-अलग पारिवारिक मामलों में पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद को दूर कर परिवारों

मालपहाड़ी ओपी में एसपी अनुदीप सिंह का सख्त संदेश, फरार अपराधियों और वारंटियों पर कसेगा शिकंजा; लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

पाकुड़: मालपहाड़ी ओपी के वार्षिक निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने के साथ लंबित कांडों

चार माह से सड़क पर जमा गंदा पानी, ग्रामीण परेशान, जलनिकासी नहीं होने से बढ़ी मुश्किल

कुरसेला (कटिहार): कुरसेला प्रखंड के उत्तरी मुरादपुर पंचायत अंतर्गत बल्थी महेशपुर गांव में ग्रामीण पिछले करीब चार महीनों से सड़क पर जमा गंदे पानी की