जेएमएम ने कहा – हाईकोर्ट ने भाजपा की साजिश बेनकाब की, अब युवाओं का रास्ता साफ

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
रांची : झारखंड हाईकोर्ट द्वारा सीजीएल 2023 परीक्षा का परिणाम जारी करने की अनुमति देने के बाद राजनीतिक माहौल में नई हलचल तेज हो गई है. अदालत ने स्पष्ट कहा कि मामला सीबीआई जांच के योग्य नहीं है और एसआईटी की निगरानी में ही जांच आगे बढ़ेगी. इस निर्णय को झारखंड मुक्ति मोर्चा ने बड़ी राहत और पारदर्शिता की जीत बताया है. झामुमो महासचिव विनोद पांडेय ने कहा कि अदालत का फैसला भाजपा द्वारा फैलाए गए भ्रम और अफवाहों को बेनकाब करता है. उनके अनुसार, भाजपा ने पेपर लीक का मुद्दा उठाकर युवाओं को गुमराह किया और भर्ती प्रक्रिया को बदनाम करने की कोशिश की, जिसका अदालत में कोई आधार नहीं मिल सका. सरकार की ओर से शुरुआत से दावा किया गया था कि प्रक्रिया पारदर्शी है और किसी तरह की अनियमितता नहीं हुई है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इस बयान नेक इरादा हो तो चौतरफा सफलता मिलती है की भी यह फैसला पुष्टि करता है. हजारों परीक्षार्थियों का परिणाम अब जारी होने वाला है, जिससे युवाओं में उत्साह है. झामुमो ने इसे युवाओं के हक और सुशासन की जीत बताया है और भाजपा से माफी मांगने की मांग की है.
kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में रिमझिम बारिश से किसानों के चेहरे खिले, जलजमाव और सूने बाजार से बढ़ी परेशानी

पाकुड़िया: मंगलवार सुबह से पाकुड़िया प्रखंड में लगातार हो रही रिमझिम बारिश ने जहां किसानों के चेहरों पर मुस्कान ला दी है, वहीं आम जनजीवन

पाकुड़: सफल ऑपरेशन के बाद वार्ड पार्षद कृष्ण शर्मा से मिले उपाध्यक्ष राणा ओझा, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

पाकुड़: लंबे समय से पैर की गंभीर चोट से जूझ रहे नगर परिषद के वार्ड पार्षद कृष्ण शर्मा के सफल ऑपरेशन के बाद नगर परिषद

पाकुड़: रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम में शौचालय निर्माण का शुभारंभ, कांग्रेस ने SIR अभियान पर बनाई रणनीति

पाकुड़: पाकुड़ विधानसभा की विधायक निसात आलम ने मंगलवार को शहर स्थित रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम परिसर में शौचालय निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। इस

सहरसा में भाजपा ने लॉन्च किया समरसता संकल्प अभियान, गुरु रविदास जयंती वर्ष पर होंगे कई कार्यक्रम

सहरसा: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सहरसा जिला इकाई ने संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज के 650वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित किए