झारखंड मिलेट मिशन का नाम अब होगा, “झारखंड मडुआ क्रांति” : शिल्पी नेहा तिर्की

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
रांची। झारखंड में मिलेट आधारित खेती को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने एक बड़ा निर्णय लिया है। अब झारखंड मिलेट मिशन को नए नाम “झारखंड मडुआ क्रांति” के नाम से जाना जाएगा। इसकी घोषणा कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने बुधवार को की। मंत्री ने कहा कि गांव–देहात में मड़ुआ (रागी) की खेती को बड़ी संख्या में किसान अपना रहे हैं और इसकी स्वीकार्यता तेजी से बढ़ रही है। किसानों की इसी बढ़ती रुचि और उत्पादन क्षमता को ध्यान में रखते हुए मिशन का नाम बदलने का निर्णय लिया गया है, ताकि पारंपरिक फसलों को सम्मान मिले और मड़ुआ की पहचान को राज्य में नई पहचान मिल सके। यह घोषणा रांची के पशुपालन निदेशालय सभागार में आयोजित झारखंड राज्य मिलेट मिशन 2025–2026 की समीक्षा बैठक के दौरान की गई। बैठक में राज्य में मिलेट उत्पादन बढ़ाने, किसानों को तकनीकी सहायता देने, बाजार विस्तार, पोषण सुरक्षा और प्रसंस्करण इकाइयों के विकास पर भी विस्तृत चर्चा हुई। सरकार का मानना है कि “झारखंड मडुआ क्रांति” नाम से मिशन चलाने से किसानों में जागरूकता और प्रेरणा बढ़ेगी, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी नई गति मिलेगी।
kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में रिमझिम बारिश से किसानों के चेहरे खिले, जलजमाव और सूने बाजार से बढ़ी परेशानी

पाकुड़िया: मंगलवार सुबह से पाकुड़िया प्रखंड में लगातार हो रही रिमझिम बारिश ने जहां किसानों के चेहरों पर मुस्कान ला दी है, वहीं आम जनजीवन

पाकुड़: सफल ऑपरेशन के बाद वार्ड पार्षद कृष्ण शर्मा से मिले उपाध्यक्ष राणा ओझा, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

पाकुड़: लंबे समय से पैर की गंभीर चोट से जूझ रहे नगर परिषद के वार्ड पार्षद कृष्ण शर्मा के सफल ऑपरेशन के बाद नगर परिषद

पाकुड़: रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम में शौचालय निर्माण का शुभारंभ, कांग्रेस ने SIR अभियान पर बनाई रणनीति

पाकुड़: पाकुड़ विधानसभा की विधायक निसात आलम ने मंगलवार को शहर स्थित रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम परिसर में शौचालय निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। इस

सहरसा में भाजपा ने लॉन्च किया समरसता संकल्प अभियान, गुरु रविदास जयंती वर्ष पर होंगे कई कार्यक्रम

सहरसा: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सहरसा जिला इकाई ने संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज के 650वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित किए