सड़क जाम मामले में कोर्ट पहुंचे डुमरी विधायक जयराम महतो, केंदुआडीह गैस रिसाव पर सरकार से त्वरित कार्रवाई की मांग

dumari, jharkhand
Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

धनबाद में डुमरी के विधायक जयराम महतो सड़क जाम से जुड़े एक मामले में अदालत में पेश हुए। इस दौरान उन्होंने केंदुआडीह क्षेत्र में हो रहे गैस रिसाव को लेकर मीडिया से बातचीत करते हुए इसे बेहद गंभीर समस्या बताया। विधायक ने कहा कि सड़क जाम के मामले में गांव के 15 से 20 युवकों पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी, उसी सिलसिले में वे आज कोर्ट में उपस्थित हुए हैं।

मीडिया से बातचीत में जयराम महतो ने कहा कि केंदुआडीह में गैस रिसाव की घटना को लेकर राज्य सरकार को विशेष पहल करनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह समय केवल कागजी प्रक्रिया में उलझने का नहीं, बल्कि तुरंत कार्रवाई करने का है।

प्रक्रिया नहीं, तुरंत समाधान जरूरी
विधायक ने कहा कि गैस रिसाव को रोकने के साथ-साथ प्रभावित लोगों के पुनर्वास की ठोस व्यवस्था होनी चाहिए। विधिवत विस्थापन आवश्यक है, लेकिन सरकार हर गंभीर मुद्दे पर सिर्फ प्रक्रिया का हवाला देती है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर इसी तरह समय गंवाया गया तो पूरा गांव जमीन के नीचे चला जाएगा और लोग गंभीर बीमारियों की चपेट में आ जाएंगे।

जमीन देने वाले रैयतों की हो रही अनदेखी
रैयतों के सवाल पर जयराम महतो ने कहा कि जिन्होंने अपनी जमीन दी है, उन्हें ही नजरअंदाज किया जा रहा है। उनकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं सुना जाता। उन्होंने बताया कि पिछले दो हफ्तों से गैस रिसाव जारी है और यदि इस दौरान किसी की जान जाती है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की होगी। इस घटना से सबक लेने की जरूरत है।

कोयले की कमाई माफियाओं की जेब में: जयराम महतो
विधायक ने आरोप लगाया कि देश के विकास के नाम पर निकाला जा रहा कोयला माफियाओं की कमाई का जरिया बन गया है। रैयतों से जबरन जमीन ली जाती है और राष्ट्र की संपत्ति का लाभ कुछ गिने-चुने लोगों तक सीमित रह जाता है। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए शर्मनाक बताया।

भ्रष्टाचार के आरोपों पर सांसद पर पलटवार
बीसीसीएल के सीएमडी पर सांसद ढुल्लू महतो द्वारा लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए विधायक ने कहा कि जो खुद भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे हों, उन्हें दूसरों पर सवाल उठाने का नैतिक अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि अदालत द्वारा सांसद को हजारों करोड़ की संपत्ति को लेकर नोटिस दिया गया है। ऐसे में उनकी गंभीर बातों को लोग महत्व नहीं देते।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में रिमझिम बारिश से किसानों के चेहरे खिले, जलजमाव और सूने बाजार से बढ़ी परेशानी

पाकुड़िया: मंगलवार सुबह से पाकुड़िया प्रखंड में लगातार हो रही रिमझिम बारिश ने जहां किसानों के चेहरों पर मुस्कान ला दी है, वहीं आम जनजीवन

पाकुड़: सफल ऑपरेशन के बाद वार्ड पार्षद कृष्ण शर्मा से मिले उपाध्यक्ष राणा ओझा, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

पाकुड़: लंबे समय से पैर की गंभीर चोट से जूझ रहे नगर परिषद के वार्ड पार्षद कृष्ण शर्मा के सफल ऑपरेशन के बाद नगर परिषद

पाकुड़: रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम में शौचालय निर्माण का शुभारंभ, कांग्रेस ने SIR अभियान पर बनाई रणनीति

पाकुड़: पाकुड़ विधानसभा की विधायक निसात आलम ने मंगलवार को शहर स्थित रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम परिसर में शौचालय निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। इस

सहरसा में भाजपा ने लॉन्च किया समरसता संकल्प अभियान, गुरु रविदास जयंती वर्ष पर होंगे कई कार्यक्रम

सहरसा: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सहरसा जिला इकाई ने संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज के 650वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित किए