भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन ने जेपी नड्डा, अमित शाह समेत कई वरिष्ठ नेताओं से की मुलाकात

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

नई दिल्ली; भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन ने मंगलवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई वरिष्ठ नेताओं, मुख्यमंत्री एवं सांसदों से मुलाक़ात की।इसी क्रम में श्री नवीन ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर मुलाकात कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। श्री नवीन इसके बाद केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के आवास जाकर मिले और कई मुद्दों पर चर्चा की। इसके बार श्री नवीन ने भाजपा के वयोवृद्ध नेता लालकृष्ण आडवाणी के आवास जाकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इसी क्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी के आवास पर जाकर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। इसके बाद श्री नवीन केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से भी भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। श्री नवीन से केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव, सह-संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, राजस्थान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़, दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, मणिपुर की भाजपा प्रदेश अध्यक्षा शारदा देवी, हिमाचल प्रदेश के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल और जम्मू-कश्मीर के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सत शर्मा ने मुलाकात की।श्री नवीन से केंद्रीय राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी, केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे, सांसद बीडी शर्मा, झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, सांसद सीपी जोशी, सांसद अनुराग ठाकुर, सांसद राजीव प्रताप रुडी, सांसद अनूप वाल्मीकि एवं सांसद साधना सिंह ने मुलाक़ात की।श्री नवीन से भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर, बिहार सरकार में मंत्री रामकृपाल यादव, ओडिशा के भाजपा प्रभारी विजयपाल सिंह तोमर एवं भाजपा एससी मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष विनोद सोनकर ने शिष्टाचार भेंट की।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

लिट्टीपाड़ा की सभी पंचायतों में 15 अगस्त को होगी विशेष ग्राम सभा, बीडीओ ने दिए निर्देश

लिट्टीपाड़ा। स्वतंत्रता दिवस को लेकर लिट्टीपाड़ा प्रखंड प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को उनके

पाकुड़ में 5 डे बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों का प्रदर्शन, उठाई आवाज

पाकुड़। बैंकिंग क्षेत्र में पांच दिवसीय कार्यप्रणाली लागू करने की मांग को लेकर बुधवार को आरबीओ पाकुड़ के समक्ष स्टाफ एसोसिएशन एवं ऑफिसर्स एसोसिएशन के

पाकुड़ के रानीपुर चेक पोस्ट पर खनन विभाग की देर रात दबिश, जांच सख्त करने के निर्देश

हिरणपुर अंचल में जिला खनन पदाधिकारी राजेश कुमार ने किया औचक निरीक्षण, अभिलेखों और वाहनों की जांच व्यवस्था का लिया जायजा पाकुड़। जिले में अवैध

महेशपुर में भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा क्षेत्र

महेशपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति की भावना को मजबूत करने और राष्ट्रीय एकता का संदेश देने के उद्देश्य से भाजपा महेशपुर मंडल की