संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए सदैव प्रतिबद्ध – संजय सरावगी

संजय सरावगी बिहार भाजपा अध्यक्ष
Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

 

पटना: दरभंगा के विधायक संजय सरावगी को बिहार भाजपा अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद दिनभर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। विभिन्न संगठनों के लोग, समर्थक और राजनीतिक कार्यकर्ता उनके आवास पहुंचते रहे और बधाई और शुभकामनाएं देते रहे। बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने बधाई देने वाले सभी लोगों का आभार जताया है।
उन्होंने बधाई देने वाले स्नेहीजनों, सम्मानित कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों का हृदय से आभार और धन्यवाद देते हुए कहा कि आप सभी के सहयोग, विश्वास और संगठनात्मक ऊर्जा से पार्टी के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुँचाने तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने हेतु सदैव प्रतिबद्ध रहूंगा।इससे पहले आज प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद विधायक संजय सरावगी दरभंगा के शिवाजीनगर, जीतूगाछी स्थित प्रसिद्ध श्री श्याम बाबा मंदिर पहुँचकर खाटू नरेश की पूजा-आर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।उन्होंने अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण भाव से करने तथा पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर कार्य करता रहने के लिए बाबा खाटू श्याम से प्रार्थना की और बिहार के लोगों के लिए कल्याण की प्रार्थना की।इस अवसर पर पूर्व विधायक अमरनाथ गामी सहित पार्टी के पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू में प्रशासनिक व अकादमिक समन्वय पर जोर, कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने की दो महत्वपूर्ण बैठकें

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने विश्वविद्यालय के विभिन्न प्रशासनिक और अकादमिक संभागों के साथ नियमित बैठक और संवाद को

प्रतियोगिता में परिणाम से अधिक अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण – कुलपति डॉ राजीव मनोहर

DSPMU के प्रतिभागियों का शानदार प्रदर्शन, 39वें AIU यूथ फेस्टिवल में कई श्रेणियों में जीते सम्मान डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने AIU

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक