धान अधिप्राप्ति जागरूकता सह पंजीकरण शिविर आयोजित

धान अधिप्राप्ति
Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

लिट्टीपाड़ा : पंचायत सूरजबेड़ा अंतर्गत सुदूर ग्राम लखनपुर में विपणन मौसम 2025–26 के तहत धान अधिप्राप्ति को लेकर जागरूकता सह पंजीकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य किसानों को धान अधिप्राप्ति की प्रक्रिया से अवगत कराना एवं अधिक से अधिक किसानों का पंजीकरण सुनिश्चित करना रहा।

शिविर में बड़ी संख्या में किसानों की उपस्थिति रही। मौके पर उपस्थित किसानों का धान अधिप्राप्ति के लिए पंजीकरण किया गया तथा उन्हें समर्थन मूल्य पर धान विक्रय करने के लिए प्रेरित किया गया। अधिकारियों द्वारा किसानों को अधिप्राप्ति प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, निर्धारित तिथियों एवं भुगतान व्यवस्था से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई।

शिविर के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार, प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी पद्म किशोर महतो, प्रखंड कृषि पदाधिकारी के. सी. दास एवं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राजेश कुमार हांसदा ने किसानों से सरकारी व्यवस्था का लाभ उठाने, बिचौलियों से बचने तथा निर्धारित धान अधिप्राप्ति केंद्रों पर ही धान विक्रय करने की अपील की।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

लिट्टीपाड़ा की सभी पंचायतों में 15 अगस्त को होगी विशेष ग्राम सभा, बीडीओ ने दिए निर्देश

लिट्टीपाड़ा। स्वतंत्रता दिवस को लेकर लिट्टीपाड़ा प्रखंड प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को उनके

पाकुड़ में 5 डे बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों का प्रदर्शन, उठाई आवाज

पाकुड़। बैंकिंग क्षेत्र में पांच दिवसीय कार्यप्रणाली लागू करने की मांग को लेकर बुधवार को आरबीओ पाकुड़ के समक्ष स्टाफ एसोसिएशन एवं ऑफिसर्स एसोसिएशन के

पाकुड़ के रानीपुर चेक पोस्ट पर खनन विभाग की देर रात दबिश, जांच सख्त करने के निर्देश

हिरणपुर अंचल में जिला खनन पदाधिकारी राजेश कुमार ने किया औचक निरीक्षण, अभिलेखों और वाहनों की जांच व्यवस्था का लिया जायजा पाकुड़। जिले में अवैध

महेशपुर में भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा क्षेत्र

महेशपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति की भावना को मजबूत करने और राष्ट्रीय एकता का संदेश देने के उद्देश्य से भाजपा महेशपुर मंडल की