सभी अंचलों में आयोजित राजस्व शिविरों का अंचलाधिकारियों द्वारा किया गया निरीक्षण, धान अधिप्राप्ति की दी गई विस्तृत जानकारी

राजस्व शिविर
Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़ : पाकुड़ जिले के विभिन्न अंचलों में आयोजित राजस्व शिविरों का संबंधित अंचलाधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान आम नागरिकों को धान अधिप्राप्ति से संबंधित विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई गई तथा उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुना गया।

पाकुड़ अंचल अंतर्गत पंचायत भवन रहसपुर, हिरणपुर अंचल स्थित डांगापाड़ा पंचायत भवन, लिट्टीपाड़ा अंचल स्थित सूरजबेड़ा पंचायत भवन, अमड़ापाड़ा अंचल स्थित डुमरचीर पंचायत भवन, महेशपुर अंचल स्थित खांपुर पंचायत भवन तथा पाकुड़िया अंचल के गणपुरा, बीच पहाड़ी एवं खजुरडंगाल पंचायत भवन में राजस्व शिविरों का सफल आयोजन किया गया।

राजस्व शिविरों के माध्यम से आमजनों के दाखिल–खारिज, भूमि सीमांकन, पंजी–2 सुधार, आय प्रमाणपत्र निर्गत करने तथा ऑनलाइन लगान रसीद से संबंधित आवेदनों का त्वरित निष्पादन किया गया। अधिकारियों द्वारा लोगों को राज्य सरकार की राजस्व सेवाओं का अधिकतम लाभ लेने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

अंचलाधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के शिविरों से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न राजस्व सेवाएं सुलभ हो रही हैं, जिससे समय और संसाधनों की बचत हो रही है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और