अनक्लेम्ड डिपॉजिट जागरूकता को लेकर 19 दिसंबर को जिला स्तरीय विशेष शिविर

अनक्लेम्ड डिपॉजिट जागरूकता शिविर
Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़ : वित्तीय सेवा विभाग, भारत सरकार के निर्देशानुसार भारतीय रिजर्व बैंक एवं बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण के समन्वय से पाकुड़ जिले में आपकी पूँजी आपका अधिकार अभियान के तहत अनक्लेम्ड डिपॉजिट से संबंधित जागरूकता एवं निस्तारण के उद्देश्य से जिला स्तरीय विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर 19 दिसंबर 2025, शुक्रवार को अपराह्न 01:00 बजे से सामुदायिक प्रबंधन प्रशिक्षण संस्थान, ओल्ड ब्लॉक परिसर, पशुपालन विभाग के समीप आयोजित होगा।

शिविर का शुभारंभ उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया करेंगे। इस अवसर पर जिले के विभिन्न बैंकों एवं बीमा कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे, जो लोगों को निष्क्रिय बैंक खातों, सावधि जमा, लोक भविष्य निधि, बीमा, सामूहिक निवेश निधि एवं अन्य जमा योजनाओं की स्थिति की जानकारी देंगे। साथ ही इन खातों से संबंधित राशि प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया जाएगा।

अग्रणी जिला प्रबंधक, पाकुड़, अमित कुमार सिंह ने बताया कि जिले में 10 वर्ष या उससे अधिक समय से निष्क्रिय पड़े 21,422 बैंक खातों में लगभग 9.30 करोड़ रुपये की राशि जमा है। शिविर का उद्देश्य आम लोगों को उनकी या उनके दिवंगत परिजनों की निष्क्रिय जमा राशियों के बारे में जागरूक करना है। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि वे अपने पुराने खातों एवं जमा योजनाओं से संबंधित दस्तावेज लेकर शिविर में पहुंचें और योजना का लाभ उठाएं।

इस प्रकार के शिविरों से बैंकिंग प्रणाली में पारदर्शिता बढ़ेगी और आपकी पूँजी आपका अधिकार अभियान के तहत निष्क्रिय धनराशि पुनः वित्तीय व्यवस्था से जुड़ सकेगी।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक की मौत, झाड़-फूंक में बीता समय; इलाज में हुई देरी

महागामा: प्रखंड क्षेत्र के गढ़ी गांव में रविवार को सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक राजेश रजक की मौत हो गई। मृतक गढ़ी गांव निवासी उपेंद्र

बसंतराय के चेकडैम में डूबने से 15 वर्षीय बच्चे की मौत, दो बच्चों को ग्रामीणों ने बचाया

बसंतराय: प्रखंड क्षेत्र के जमनीकोला पंचायत अंतर्गत कुम्हराकोल गांव स्थित चेकडैम में रविवार को नहाने के दौरान तीन बच्चे डूब गए। बच्चों को डूबता देखकर

गेरुवा नदी के बढ़ते जलस्तर से सनौर पुल पर मंडरा रहा खतरा, तेज बहाव से बढ़ी चिंता

बसंतराय: कई दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण झारखंड और बिहार की सीमा से होकर बहने वाली गेरुवा नदी का जलस्तर बढ़

पाकुड़ में डॉ. तनवीर आलम ने SIR और मतदाता सूची पर उठाए सवाल, IT सिस्टम के ऑडिट की मांग

पाकुड़: झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव डॉ. तनवीर आलम ने शनिवार को पाकुड़ जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण