भाकपा (माले) को हर मोर्चे पर, हर संभव तरीके से मज़बूत करें : एसके शर्मा

भाकपा (माले) को हर मोर्चे पर, हर संभव तरीके से मज़बूत करें : एसके शर्मा
Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर.भाकपा-माले के पूर्व महासचिव कॉमरेड विनोद मिश्र की 27वीं स्मृति दिवस देशभर में मनायी गयी। स्थानीय सुरखीकल यूनियन कार्यालय में पार्टी नेताओं–कार्यकर्ताओं ने कॉमरेड विनोद मिश्र को लाल सलाम, साम्प्रदयायिक-फासीवादी ताकतों को शिकस्त दो – शहीदों के सपनों का भारत बनाओ, भाकपा (माले) को हर मोर्चे पर – हर संभव तरीके से मज़बूत करो आदि गूंजते नारों के बीच उनकी तस्वीर पर सामूहिक रुप से पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनकी याद में दो मिनट का मौन रखा और पार्टी की केंद्रीय कमिटी द्वारा जारी संकल्प पत्र का सामूहिक पाठ किया। इसके पहले पार्टी का झंडा फहराया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाकपा (माले) के नगर सचिव विष्णु कुमार मंडल ने की।भाकपा (माले) के राज्य कमिटी सदस्य एसके शर्मा ने संकल्प सभा को सम्बोधित करते हुए कॉमरेड विनोद मिश्र के जीवन संघर्ष और वर्तमान राजनीतिक हालत की विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र और अब बिहार तक, एक के बाद एक राज्य चुनावों में मिली जीतों से बेलगाम होकर मोदी सरकार ने पूरे देश में अपने फासीवादी हमलों को तेज़ कर दिया है। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के नाम पर मतदाता सूची से नामों की कटाई की देशव्यापी मुहिम चलाई जा रही है। नए श्रम क़ानूनों और निजीकृत शिक्षा के ज़रिए मज़दूर तबके और छात्रों पर कॉर्पोरेट नियंत्रण को और मज़बूत किया जा रहा है। संघीय ढांचे पर हमला तेज़ हो चुका है, और पूरे देश में साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण की खाई को ज़बरदस्ती और गहरा किया जा रहा है।जिला सचिव महेश प्रसाद यादव ने कहा कि मोदी सरकार की चरम कॉरपोरेटपरस्ती ने आम लोगों की जिंदगी को गहरे संकट में डाल दिया है। भाजपा – जदयू की सरकार बुलडोजर राज कायम करने की कोशिश कर रही है। गरीबों – मजदूरों को जबरन, एक अनचाहे लड़ाई के मैदान में घसीटा जा रहा है। इसमें जैसे-जैसे मुकाबले की घड़ी और तेज़ हो रही है, हमें आने वाले निर्णायक आंदोलनों के लिए अपनी पूरी ताक़त को एकजुट करने की जरुरत है। ऐक्टू के राज्य सचिव व पार्टी के नगर प्रभारी मुकेश मुक्त ने सांगठनिक निर्णयों की जानकारी देते हुए कहा कि कॉमरेड विनोद मिश्र का सपना था कि सत्ता सही अर्थों में जनता के हाथ में हो और प्रत्‍येक नागरिक पूरी तरह आजाद हो। हर लिहाज से मजबूत पार्टी ही इसे पूरी कर सकता है। हमें पार्टी विस्तार के काम में जुट जाना होगा ताकि पूरे संगठन को नई ऊर्जा मिले। आइए, आने वाले साल में पार्टी संगठन को और अधिक गतिशील, संगठित, अडिग और जुझारु बनाने के लिए हम अपनी हर ताक़त झोंक दें और निर्णायक मुक़ाबले में पूरी ताक़त के साथ आगे बढ़ें।संकल्प सभा में उपरोक्त सहित तिलकामांझी ब्रांच सचिव अमर कुमार, नगर कमिटी सदस्य मनोज कृष्ण सहाय, चंचल पंडित, अमित गुप्ता, बुधनी उरांव, पूनम देवी, दिनेश कापरी व करण कुमार, रुबी देवी, चंदा देवी, शीला देवी, पार्वती देवी, अनिल कुमार शर्मा, किशोर कुमार, मो. रमजू, कविता देवी आदि शामिल हुए।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और