बिहपुर में केंद्रीय विद्यालय या रेलवे विद्यालय की मांग को लेकर केंद्रीय मंत्री से मिले इंजीनियर शैलेंद्र

बिहपुर में केंद्रीय विद्यालय की मांग
Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर.दिल्ली में बिहपुर विधायक ई कुमार शैलेंद्र जी सह सत्ता रूढ़ दल के सचेतक राज्य मंत्री सुकनता मजूमजार की मुलाकात
नई दिल्ली में भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय एवं उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय (DoNER) के माननीय राज्य मंत्री Dr. Sukanta Majumdar जी से भेंट कर बिहपुर में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की।इस अवसर पर उन्हें एक औपचारिक पत्र सौंपते हुए क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय या रेलवे स्कूल की स्थापना की आवश्यकता पर विशेष रूप से ध्यान आकृष्ट किया गया, जिससे क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर मिल सके।
केंद्र सरकार की विभिन्न शैक्षणिक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, विद्यालयी अधोसंरचना के सुदृढ़ीकरण, तथा आवश्यक वित्तीय एवं प्रशासनिक सहयोग हेतु माननीय मंत्री जी से मार्गदर्शन और समर्थन का अनुरोध किया गया। मंत्री जी ने विषयों को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों से समन्वय के माध्यम से आगे बढ़ने का आश्वासन दिया।
इस भेंट के दौरान बिटिया खुशहाली की उपस्थिति इस संकल्प को और भी भावनात्मक बनाती रही—कि आने वाली पीढ़ी के भविष्य के लिए शिक्षा के क्षेत्र में ठोस और स्थायी प्रयास किए जाएँ।बिहपुर के बच्चों को बेहतर शैक्षणिक अवसर दिलाना हमारा निरंतर संकल्प है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बाल श्रम के खिलाफ अभियान में एक आरोपी गिरफ्तार, पांच बच्चे मुक्त

पाकुड़: बाल श्रम के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पाकुड़ नगर थाना में बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986 के

महेशपुर साप्ताहिक हाट से सुपर स्प्लेंडर बाइक चोरी, हैंडल लॉक कर खरीदारी करने गए थे मालिक

महेशपुर: महेशपुर साप्ताहिक हाट से शनिवार को अज्ञात चोरों द्वारा सुपर स्प्लेंडर बाइक चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार पाकुड़

गंगा-कोसी के जलस्तर में मामूली गिरावट, फिर भी कुरसेला में बाढ़ की स्थिति गंभीर

कुरसेला (कटिहार): गंगा और कोसी के जलस्तर में शुक्रवार से मामूली गिरावट जरूर दर्ज की गई है, लेकिन कुरसेला परिक्षेत्र में बाढ़ की स्थिति अब

जिला परिवहन पदाधिकारी डेज़ी रानी ने उच्च विद्यालय हफलागंज के छात्रों को पढ़ाया गणित

जिले के चयनित सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूलों) में शैक्षणिक गुणवत्ता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला परिवहन पदाधिकारी