प्राथमिक विद्यालय बनगामा संथाली में छात्र-छात्राएं स्कूल ड्रेस में नियमित रूप से आते हैं -विद्यालय का शैक्षणिक कार्य पुरी निष्ठा के साथ करते हैं : शबनम आरा

प्राथमिक विद्यालय बनगामा संथाली का शैक्षणिक विकास
Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

(कटिहार)। कदवा प्रखंड अंतर्गत के धपरसिया पंचायत के प्राथमिक विद्यालय बनगामा संथाली की छात्र-छात्राएं स्कूल ड्रेस में नियमित रूप से विद्यालय आते हैं। छात्र छात्राएँ अनुशासित ढंग में रहकर पठन-पाठन करते हैं। विद्यालय में योग्य शिक्षकों के द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने से छात्र-छात्राओं की पठन-पाठन में रुचि बढ़ती जा रही हैं। प्रधानाध्यापिका शबनम आरा के द्वारा विद्यालय का गुणात्मक विकास के साथ-साथ छात्र-छात्राओं का पठन-पाठन पर विशेष ध्यान रहती हैं। प्रधानाध्यापिका शबनम आरा कहते हैं कि विद्यालय में 120 छात्र-छात्राओं हैं।अभी विधालय का संचालन प्राथमिक विद्यालय चौकी हरिजन में हो रहा है। समीप में विधालय भवन का निर्माण हो चुका है। लेकिन विधालय भवन का उद्घाटन नहीं हुआ है। जिसके कारण छात्रों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। छात्र-छात्राओं के लिए वर्तमान विधालय में पेयजल के लिए मात्र एक चापाकल है। प्रधानाध्यापिका शबनम आरा विद्यालय के शिक्षक- शिक्षिकाओं के साथ अच्छा संबंध रखते हुए विद्यालय की विधि व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग लिया करती हैं। विद्यालय में वर्ग एक से पांच तक की पढ़ाई होती है। प्रधानाध्यापिका कुशल व्यवहार के साथ साथ कुशल प्रशासिका भी हैं। इस विद्यालय में सभी शिक्षक- शिक्षिका विद्यालय के सर्वांगीण विकास से लेकर पठन-पाठन तक को दुरुस्त करने में प्रधानाध्यापिका को काफी सहयोग कर रही हैं। इस विद्यालय में पठन-पाठन सुचारू ढंग से किया जाता है। प्रधानाध्यापिका शबनम आरा ने बताया कि विद्यालय का शैक्षणिक कार्य पुरी निष्ठा के साथ करती हूं।विद्यालय में सभी शिक्षक समय पर उपस्थित होकर विद्यालय में पठन पाठन का कार्य करते है। विद्यालय में कार्यरत शिक्षिक मो० युसूफ,नस्तरुन निशा,मो० वकार अंजुम,विमल कुमार मिश्र,कोमल कुमारी पठन-पाठन का कार्य ईमानदारी पूर्वक करती हैं। प्रधानाध्यापिका शबनम आरा ने कहा कि विधालय के वर्ग 1 में 18,वर्ग 2 में 25,वर्ग 3 में 23,वर्ग 4 में 29, वर्ग 5 में 25, टोटल 120 छात्र-छात्राओं का नामांकन विद्यालय में है। प्रधानाध्यापिका शबनम आरा ने कहा कि सभी छात्र-छात्राओं को पाठ्य पुस्तक वितरण कर दिया गया है। वर्ग 1 से 5 तक के छात्र-छात्राओं के बीच बैग,पीने का पानी का बोतल एवं एफएलएन कीट का वितरण भी किया गया। प्रधानाध्यापिका के द्वारा साफ सफाई का पूरा ध्यान रखते हैं। शौचालय की नियमित रुप से साफ-सफायी किया जा रहा है।बच्चों को टीएलएम कीट के द्वारा शिक्षा दिया जाता है। आनंददायी कक्षा बनाया गया है।आनंददायी कक्ष में दोनों विधालय का कार्यालय संचालन किया जा रहा है। छात्र-छात्राओं को प्रति कार्य दिवस में मीनू के अनुसार गुणवत्ता पूर्ण भोजन प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत दिया जाता है। चेतना सत्र में कैलेंडर के अनुसार तरह तरह के खतरे जैसे सड़क दुघर्टना, भूकंप,आपदा, बीमारी, ठंड से बचाव,लूं से बचाव आदि गति विधि कर बताया जाता है। प्रधानाध्यापिका शबनम आरा कहते हैं कि विद्यालय में नयी विधालय भवन स्थल पर आधारभूत संरचना का जल्द निर्माण हो जाता और विधालय भवन का अविलंब उद्धघाटन हो जाता तो छात्र-छात्राओं को काफी सुविधा होती।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बिजली समस्याओं को लेकर समाजसेवी गप्पू सिन्हा ने कार्यपालक अभियंता से मुलाकात कर समाधान की मांग की

  गोड्डा में समाजसेवी गप्पू सिन्हा ने विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता राजेश मिश्रा से मुलाकात कर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली समस्याओं पर

पहाड़िया समुदाय से मिले एसडीपीओ, संवाद कर सुरक्षा, जागरूकता और सहयोग का भरोसा दिलाया

  गोड्डा पुलिस ने मुख्यमंत्री के निर्देश पर पीवीटीजी पहाड़िया समुदाय के साथ विश्वास और संवाद बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम आयोजित

श्रीमद्भागवत कथा में शिव-पार्वती विवाह प्रसंग सुन श्रद्धालु भाव-विभोर, गूंजा भक्ति और आस्था का संदेश

  महागामा के कोयला गांव में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन शिव-पार्वती विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथा वाचिका

बैंक सुरक्षा को लेकर एसडीपीओ ने की बैठक, प्रबंधकों को सतर्कता बढ़ाने के दिए निर्देश

  महागामा अनुमंडल कार्यालय में बैंक सुरक्षा को लेकर एसडीपीओ वरुण रजक की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी बैंक प्रबंधकों को