DSPMU में छात्र अधिकारों को लेकर हिन्दू छात्र संघ का निर्णायक हस्तक्षेप, रजिस्ट्रार से सीधी वार्ता — शीघ्र कार्रवाई का स्पष्ट आश्वासन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची में लंबे समय से लंबित छात्र हितों के मुद्दों को लेकर आज हिन्दू छात्र संघ का एक सशक्त प्रतिनिधिमंडल विश्वविद्यालय के माननीय रजिस्ट्रार महोदय से मिला और छात्र समस्याओं पर गंभीर चर्चा करते हुए एक विस्तृत लिखित ज्ञापन सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल ने छात्र संघ चुनाव प्रक्रिया को तत्काल प्रारंभ करने, खेल विभाग में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करने, विश्वविद्यालय परिसर में मूलभूत सुविधाओं की बदहाल स्थिति में अविलंब सुधार, लंबित खेल प्रमाण-पत्रों का शीघ्र वितरण, विभिन्न विभागों में खेल पात्रता की निष्पक्ष जांच तथा छात्राओं के लिए गर्ल्स हॉस्टल निर्माण कार्य को तुरंत प्रारंभ करने जैसी अत्यंत महत्वपूर्ण मांगों को दृढ़ता के साथ रखा।

हिन्दू छात्र संघ ने दो टूक शब्दों में स्पष्ट किया कि छात्र अधिकारों से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। यदि निर्धारित समय-सीमा के भीतर मांगों पर ठोस प्रगति नहीं होती है, तो संगठन छात्र हितों की रक्षा हेतु लोकतांत्रिक एवं संगठित आंदोलन की रणनीति अपनाने को बाध्य होगा। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में अमन कुमार, सोमन सिंह, शुभम सिंह, धनंजय कुमार सिंह, अभिषेक तिवारी, करमवीर कुमार, प्रियांशु कुमार, मनोहर महतो, शुभम सिंह, सूरज कुमार गिरी, जीतू, हरिद्वार पांडेय, अभिषेक, आदित्य राज पांडेय एवं अक्षत कुमार उपस्थित रहे।

हिन्दू छात्र संघ का संकल्प है कि विश्वविद्यालय में शिक्षा, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत कर प्रत्येक छात्र को सुरक्षित, सम्मानजनक और उज्ज्वल भविष्य प्रदान किया जाए।

Sumit Vidrohi
Author: Sumit Vidrohi

सुमित विद्रोही एक हिंदी डिजिटल पत्रकार हैं। सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर उनकी आवाज मुखर और स्पष्ट है, खासकर दलित – बहुजन विमर्श, लोकतांत्रिक मूल्य और गैर‑वर्चस्ववादी दृष्टिकोणों को उजागर करने में।

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

एसआईआर अभियान को लेकर कांग्रेस सक्रिय, बूथ स्तर पर मतदाता सत्यापन और मैपिंग तेज करने निर्देश

  साहिबगंज जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में एसआईआर कार्यक्रम की समीक्षा की गई। जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने कार्यकर्ताओं को बीएलए के साथ समन्वय

साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर महिला से अभद्रता, छेड़खानी और मारपीट के आरोप में दो युवक हिरासत में

  साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर देर रात एक महिला यात्री और उसके परिवार के साथ कथित छेड़खानी, अभद्रता और मारपीट की घटना सामने आई। पटना

70वीं संताल परगना पुलिस ड्यूटी मीट संपन्न, पाकुड़ बना चैंपियन, विजेताओं को मिला सम्मान

  साहिबगंज में आयोजित 70वीं संताल परगना क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट के समापन समारोह में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। पाकुड़ जिला बल ओवरऑल

योगमय झारखंड अभियान के तहत साहिबगंज में जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण, विद्यालयों को मिले विशेष निर्देश

  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर साहिबगंज में योगमय झारखंड अभियान के तहत जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में शिक्षकों