कोहरे का असर जारी: धुंध की मोटी चादर में लिपटी दिल्ली, कम दृश्यता के कारण लोगों को करना पड़ा परेशानियों का सामना

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी सोमवार सुबह ज़हरीली धुंध की मोटी चादर में लिपटी रही और कम दृश्यता होने की वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। केंद्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी ) के डेटा के अनुसार सुबह 6.05 बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 366 था, जो एक दिन पहले दर्ज किए गये 24 घंटे के औसत 377 से थोड़ा बेहतर था। सीपीसीबी के अनुसार एक्यूआई 101 और 200 के बीच मध्यम स्तर का होता है। इसके बाद 201 और 300 के बीच खराब और 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ होता है। वहीं, 400 से ऊपर का एक्यूआई ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है। विशेषज्ञों के मुताबिक बहुत खराब हवा में लंबे समय तक रहने से सांस की समस्या हो सकती है। यह उन लोगों के लिए खतरना है, जिन्हें पहले से कोई बीमारी नहीं है। दिल्ली में रविवार को दक्षिण-पूर्वी हवाएं चल रही थीं और पिछले 24 घंटों में हवा की गति 12 किमी प्रति घंटे तक पहुंच गई थी, जिससे हवा की गुणवत्ता में थोड़ा सुधार हुआ, हालांकि दृश्यता काफी कम रही। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, लगभग सात किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से लगातार दक्षिण-पूर्वी हवाओं के चलने के बावजूद पालम स्टेशन पर दृश्यता कम होती रही। रविवार रात 9.30 बजे दृश्यता 800 मीटर से घटकर सोमवार सुबह सात बजे तक 350 मीटर हो गयी, जिसके कारण इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा को उड़ानों के परिचालन में संभावित रुकावट की चेतावनी देते हुए यात्रा परामर्श जारी करना पड़ा। सफदरजंग स्टेशन पर भी हल्की धुंध देखी गई, जहां रात भर शांत हवाओं के कारण दृश्यता रविवार रात 1,000 मीटर से घटकर सोमवार सुबह 600 मीटर हो गयी
kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और