रांची में महिलाओं के खिलाफ अपराध में 47 प्रतिशत की वृद्धिः बाबूलाल

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध को लेकर चिंता जताई है।

मरांडी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि एससीआरबी की रिर्पोट के अनुसार, वर्ष 2025 में केवल 10 महीनों (जनवरी से अक्टूबर) में ही झारखंड में महिलाओं के खिलाफ 4294 मामले दर्ज हो चुके हैं, जबकि वर्ष 2024 में यह संख्या 4147 थी।

प्रतिदिन औसतन पांच महिलाओं को दुष्कर्म और अपहरण का शिकार होना पड़ रहा है। सबसे हैरान कर देने वाली स्थिति राजधानी रांची की है। अकेले रांची में महिलाओं के खिलाफ अपराधों में पिछले वर्ष की तुलना में 47 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि रांची में राज्य के अन्य शहरों की तुलना में अधिक पुलिस बल और सुरक्षा संसाधन उपलब्ध हैं, फिर भी हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। अपराधियों में कानून का डर समाप्त हो चुका है और महिलाएं सार्वजनिक स्थलों, कार्यस्थलों और यहां तक कि अपने घरों में भी असुरक्षित महसूस कर रही हैं।

पुलिस-प्रशासन अपराध रोकने के बजाय वसूली में व्यस्त है। आम जनता, विशेषकर महिलाएं, न्याय और सुरक्षा के लिए भटकने को मजबूर हैं। उन्होंने सरकार से कहा है कि पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर-पोस्टिंग में होने वाले लेन देन की प्रवृति पर रोक लगाई जाए। थानों को वसूली का टारगेट देना बंद किया जाए। तभी महिलाओं के खिलाफ अपराध पर अंकुश लगाया जा सकता है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक की मौत, झाड़-फूंक में बीता समय; इलाज में हुई देरी

महागामा: प्रखंड क्षेत्र के गढ़ी गांव में रविवार को सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक राजेश रजक की मौत हो गई। मृतक गढ़ी गांव निवासी उपेंद्र

बसंतराय के चेकडैम में डूबने से 15 वर्षीय बच्चे की मौत, दो बच्चों को ग्रामीणों ने बचाया

बसंतराय: प्रखंड क्षेत्र के जमनीकोला पंचायत अंतर्गत कुम्हराकोल गांव स्थित चेकडैम में रविवार को नहाने के दौरान तीन बच्चे डूब गए। बच्चों को डूबता देखकर

गेरुवा नदी के बढ़ते जलस्तर से सनौर पुल पर मंडरा रहा खतरा, तेज बहाव से बढ़ी चिंता

बसंतराय: कई दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण झारखंड और बिहार की सीमा से होकर बहने वाली गेरुवा नदी का जलस्तर बढ़

पाकुड़ में डॉ. तनवीर आलम ने SIR और मतदाता सूची पर उठाए सवाल, IT सिस्टम के ऑडिट की मांग

पाकुड़: झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव डॉ. तनवीर आलम ने शनिवार को पाकुड़ जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण