असम में अवैध विदेशियों का नो इंट्री : नितिन नबीन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गुवाहाटी। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा है कि कांग्रेस शासनकाल में जहां असम में अवैध विदेशियों का प्रवेश आसान था, वहीं अब यह पूरी तरह असंभव हो चुका है। वे शुक्रवार काे श्रीमंत शंकरदेव अंतरराष्ट्रीय सभागार में आयोजित राज्य कार्यकारिणी दाे दिवसीय बैठक के पहले दिन उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता जयंत कुमार गोस्वामी ने बताया कि राज्य कार्यकारिणी बैठक के पहले दिन के प्रथम सत्र की शुरुआत प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सैकिया के स्वागत भाषण से हुई। इसके बाद अपने संबोधन में नितिन नबीन ने कहा कि वर्ष 2009 से ही उनका भाजपा युवा मोर्चा के संगठनात्मक कार्यों के माध्यम से असम से घनिष्ठ जुड़ाव रहा है। उन्होंने उस समय और वर्तमान के असम के राजनीतिक परिवेश में आए व्यापक बदलावों का उल्लेख किया।

नितिन नबीन ने कहा कि वर्ष 2016 के बाद असम में भाजपा सरकार के गठन से विकास के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन हुए हैं, जिससे राज्य की छवि और कार्यसंस्कृति दोनों में सकारात्मक बदलाव आया है।

उद्घाटन सत्र में मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा, केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत जय पांडा, केंद्रीय मंत्री पबित्र मार्घेरिटा, राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) रवींद्र राजू सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि, बैठक से पूर्व देश के लोकप्रिय युवा नेता एवं नव नियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन के गुवाहाटी आगमन पर 20 हजार से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोकप्रिय गोपीनाथ बरदलै अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से शंकरदेव कलाक्षेत्र तक भव्य शोभायात्रा निकालकर उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान श्रीमंत शंकरदेव और मां कामाख्या की पावन धरती पर उनका अभिनंदन किया गया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बिजली समस्याओं को लेकर समाजसेवी गप्पू सिन्हा ने कार्यपालक अभियंता से मुलाकात कर समाधान की मांग की

  गोड्डा में समाजसेवी गप्पू सिन्हा ने विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता राजेश मिश्रा से मुलाकात कर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली समस्याओं पर

पहाड़िया समुदाय से मिले एसडीपीओ, संवाद कर सुरक्षा, जागरूकता और सहयोग का भरोसा दिलाया

  गोड्डा पुलिस ने मुख्यमंत्री के निर्देश पर पीवीटीजी पहाड़िया समुदाय के साथ विश्वास और संवाद बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम आयोजित

श्रीमद्भागवत कथा में शिव-पार्वती विवाह प्रसंग सुन श्रद्धालु भाव-विभोर, गूंजा भक्ति और आस्था का संदेश

  महागामा के कोयला गांव में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन शिव-पार्वती विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथा वाचिका

बैंक सुरक्षा को लेकर एसडीपीओ ने की बैठक, प्रबंधकों को सतर्कता बढ़ाने के दिए निर्देश

  महागामा अनुमंडल कार्यालय में बैंक सुरक्षा को लेकर एसडीपीओ वरुण रजक की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी बैंक प्रबंधकों को