स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी का मानसिक स्थिति ठीक नहीं, जरूरत है उपचार की : सुनील सोरेन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
दुमका । जिले के मसलिया प्रखंड क्षेत्र के मसानजोर पंचायत के आश्रम मोड़ पर शनिवार को भाजपा बसमता मंडल की ओर से कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर मंडल ने की। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता एवं पूर्व दुमका सांसद सुनील सोरेन शामिल हुए। कार्यक्रम में पश्चिमी मंडल के दस पंचायतों से भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक में आगामी 2029 विधानसभा चुनाव को लेकर दुमका विधानसभा क्षेत्र में विजय सुनिश्चित करने के विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर पूर्व सांसद सुनील सोरेन ने राज्य सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की ओर से दिए गए कथित बयान क्रिश्चियन विद्यालयों से भाजपा समर्थकों के बच्चों के नाम काटने का जिक्र करते हुए कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि इस तरह का बयान देना दुर्भाग्यपूर्ण है। भाजपाइयों से नफरत करते-करते अब उनके बच्चों से भी नफरत की जा रही है। सुनील सोरेन ने कहा कि डॉ. इरफान अंसारी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और उन्हें उपचार की आवश्यकता है। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वे केवल एक विशेष धर्म के मंत्री बनकर रह गए हैं। झारखंड के बेरोजगार युवक-युवतियों की उन्हें कोई चिंता नहीं है और नौकरी देने में भी भेदभाव की बात की जा रही है। उन्होंने कांग्रेस को चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा से टकराव लेने से पहले कांग्रेस को भारतीय राजनीति में अपनी वर्तमान स्थिति पर नजर डाल लेनी चाहिए। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विवेकानंद राय मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर मंडल, पवन सिंह, रवि झा, मनोज सिंह पहाड़िया, अमरेंद्र सिंह मुन्ना, मीनू मरांडी ,महिला कार्यकर्ता मंजू देवी, अंबिका पांडेय, परशुराम दे, ब्रजकिशोर पांडेय सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

महेशपुर में राजस्व कर्मचारी पर रिश्वत मांगने का आरोप, ग्रामीणों ने विधायक को दी शिकायत

महेशपुर। महेशपुर अंचल के हल्का संख्या-3 में कार्यरत राजस्व कर्मचारी मिठुन कुमार के खिलाफ असकंधा, शेरपुर, नयाग्राम समेत अन्य गांवों के दर्जनों ग्रामीणों ने शिकायत

डीएपी-यूरिया की महंगाई पर विधायक निसात आलम ने उठाई आवाज, जांच की मांग

पाकुड़। किसानों को खाद की खरीदारी में हो रही परेशानी और डीएपी एवं यूरिया की कथित कालाबाजारी के खिलाफ पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र की विधायक निसात

महेशपुर में मुआवजा नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने पुल निर्माण रोका, रैयती जमीन अधिग्रहण का मामला

महेशपुर। महेशपुर प्रखंड के खांपुर पंचायत अंतर्गत राघोपाड़ा-टोला शेरपुर में मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के तहत निर्माणाधीन पुल का काम बुधवार को ग्रामीणों ने रोक

84 वर्ष पहले कदवा थाना धधक उठा था, 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन की यादें आज भी जिंदा

कदवा (कटिहार)। भारत की आजादी की लड़ाई में कदवा क्षेत्र के लोगों ने भी अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वर्ष