एलिवेटेड कॉरिडोर के नीचे इंडोर स्पोर्ट्स सेंटर और पार्क का होगा निर्माण : सेठ

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची। राजधानी रांची के रातू रोड स्थित बने एलिवेटेड कॉरिडोर के नीचे का स्थान भी आमजनों के लिए उपयोगी हो, इसे लेकर मंगलवार को एनएचआई और ओलंपिक संघ के अधिकारियों के साथ रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने निरीक्षण किया।

इस दौरान ओटीसी ग्राउंड की तरफ एलिवेटेड कॉरिडोर के नीचे इंडोर स्पोर्ट्स सेंटर, पार्क और ओपेन जीम के निर्माण करने के लिए उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने ओलंपिक संघ के पदाधिकारियों से बच्चों को खेल के माध्यम से प्रशिक्षित करने, आसपास के बच्चों को खेल में इसके उपयोग करने और बुजुर्गों के लिए मॉर्निंग वॉक एवं युवाओं के लिए जीम की व्यवस्था सुनिश्चित करने को भी कहा। मौके पर सेठ ने बताया कि इस स्थान पर आमजनों की आवाजाही के लिए क्रॉसिंग भी बनाई जाएगी ताकि कॉरिडोर के नीचे से आवागमन करने वालों को कोई समस्या न हो।

संजय सेठ ने अधिकारियों को नागा बाबा खटाल और लोकभवन के पास खाली पडी जमीन का उपयोग जनहित में करने का निर्देश दिया। उन्होंने एलिवेटेड कॉरिडोर के नीचे के खाली पड़े स्थान पर ओपन जीम का निर्माण करने और वाहनों की पार्किंग को लेकर अधिकारियों से चर्चा की।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक की मौत, झाड़-फूंक में बीता समय; इलाज में हुई देरी

महागामा: प्रखंड क्षेत्र के गढ़ी गांव में रविवार को सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक राजेश रजक की मौत हो गई। मृतक गढ़ी गांव निवासी उपेंद्र

बसंतराय के चेकडैम में डूबने से 15 वर्षीय बच्चे की मौत, दो बच्चों को ग्रामीणों ने बचाया

बसंतराय: प्रखंड क्षेत्र के जमनीकोला पंचायत अंतर्गत कुम्हराकोल गांव स्थित चेकडैम में रविवार को नहाने के दौरान तीन बच्चे डूब गए। बच्चों को डूबता देखकर

गेरुवा नदी के बढ़ते जलस्तर से सनौर पुल पर मंडरा रहा खतरा, तेज बहाव से बढ़ी चिंता

बसंतराय: कई दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण झारखंड और बिहार की सीमा से होकर बहने वाली गेरुवा नदी का जलस्तर बढ़

पाकुड़ में डॉ. तनवीर आलम ने SIR और मतदाता सूची पर उठाए सवाल, IT सिस्टम के ऑडिट की मांग

पाकुड़: झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव डॉ. तनवीर आलम ने शनिवार को पाकुड़ जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण