धनबाद में गैस रिसाव से एक और मौत, लोगों में उबाल

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
धनबाद : धनबाद के केंदुआडीह इलाके में गैस रिसाव की घटना को लेकर लोगों में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिल रहा है। लगातार हो रही मौतों से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग कोयला प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर चुके हैं। मामले को लेकर पुटकी अंचल अधिकारी ने बताया कि एक व्यक्ति का शव यहां लाए जाने की सूचना मिली थी। प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल कर रही है। उन्होंने कहा कि रेस्क्यू कार्य चल रहा था और स्थिति सामान्य होने की बात कही जा रही थी। तकनीकी स्तर पर विशेषज्ञों द्वारा जरूरी कदम उठाए जा रहे थे, बावजूद इसके यह घटना सामने आई है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। वहीं स्थानीय निवासी कृष्णा रावत ने कोयला प्रबंधन को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह पहले ही प्रबंधन को चेताया गया था कि नया धौड़ा इलाके में गैस की मात्रा अधिक है और बोरहोल कर नाइट्रोजन फिलिंग की जरूरत है, लेकिन इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। उनका आरोप है कि इसी लापरवाही के कारण यह तीसरी मौत हुई है। स्थानीय लोगों ने ऐलान किया है कि सभी जिम्मेदार अधिकारियों पर FIR दर्ज कराई जाएगी। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते ठोस कार्रवाई होती तो इन कीमती जानों को बचाया जा सकता था। अब यह लड़ाई आर-पार की होगी और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। उल्लेखनीय है कि केंदुआडीह के नया धौड़ा निवासी 40 वर्षीय सुरेंद्र सिंह बीती रात अपने कमरे में सोए थे। वहीं आज मंगलवार सुबह जब परिजन उन्हें जगाने पहुंचे तो उनके शरीर में किसी भी प्रकार की कोई हरकत नहीं थी। इसके बाद आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सुरेंद्र सिंह जनता मजदूर संघ के सदस्य बताए जा रहे हैं। उनकी अचानक हुई मौत से पूरे क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है।
kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

एसआईआर अभियान को लेकर कांग्रेस सक्रिय, बूथ स्तर पर मतदाता सत्यापन और मैपिंग तेज करने निर्देश

  साहिबगंज जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में एसआईआर कार्यक्रम की समीक्षा की गई। जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने कार्यकर्ताओं को बीएलए के साथ समन्वय

साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर महिला से अभद्रता, छेड़खानी और मारपीट के आरोप में दो युवक हिरासत में

  साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर देर रात एक महिला यात्री और उसके परिवार के साथ कथित छेड़खानी, अभद्रता और मारपीट की घटना सामने आई। पटना

70वीं संताल परगना पुलिस ड्यूटी मीट संपन्न, पाकुड़ बना चैंपियन, विजेताओं को मिला सम्मान

  साहिबगंज में आयोजित 70वीं संताल परगना क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट के समापन समारोह में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। पाकुड़ जिला बल ओवरऑल

योगमय झारखंड अभियान के तहत साहिबगंज में जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण, विद्यालयों को मिले विशेष निर्देश

  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर साहिबगंज में योगमय झारखंड अभियान के तहत जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में शिक्षकों