गोलीकांड के मृतकों को श्रद्धांजलि देने एक जनवरी को खरसावां जाएंगे सुदेश

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची। आजसू पार्टी की ओर से गुरुवार को खरसावां गोलीकांड स्थल पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है, जहां 1 जनवरी 1948 को ओडिशा पुलिस ने गोलियां बरसा कर हजारों आदिवासियों को मार डाला था। श्रद्धांजलि सभा में पार्टी के केंद्रीय अध्यंक्ष सुदेश महतो शामिल होंगे और खरसावां गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

सुदेश के साथ पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस, मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत, केंद्रीय उपाध्यक्ष द्वय प्रवीण प्रभाकर, हसन अंसारी, महासचिव हरेराम महतो, सागेन हांसदा, स्वप्न सिंहदेव सहित कई नेता खरसावां पहुंचेंगे और शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे।

इस संबंध में प्रवीण प्रभाकर ने बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि झारखंड आंदोलन काल से ही आजसू की ओर से प्रत्येक वर्ष एक जनवरी को खरसावां गोलीकांड स्थल पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाता रहा है।

आजसू कार्यकर्ताओं ने इस मौके पर झारखंड अलग राज्य के समर्थन में अपने शैक्षणिक प्रमाणपत्र जलाकर विरोध भी जताया था।उन्होंने कहा कि 15 दिसंबर 1947 को खरसावां और सरायकेला का विलय ओडिशा राज्य में कर दिया गया था, जिसके विरोध में खरसावां में हजारों आदिवासी–मूलवासी निवासियों ने एक जनवरी 1948 को प्रदर्शन किया था। ओडिशा पुलिस ने निहत्थे झारखंडियों पर गोली चला कर हजारों लोगों को मार डाला था। इस कांड को झारखंड का जलियांवाला बाग कांड भी कहा जाता है। इसके बाद खरसावां और सरायकेला सहित अन्य इलाकों का ओडिशा में विलय का प्रस्ताव टालना पड़ा था।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

महेशपुर में भाजपा का मार्च और बंद, छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन

महेशपुर। झारखंड में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को भाजपा महेशपुर मंडल के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष राहुल मिश्रा के नेतृत्व में

हिरणपुर में भाजपा का सड़क जाम, छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन

हिरणपुर। छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पाकुड़ के सुभाष चौक पर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। इस दौरान

लाठीचार्ज के विरोध में पाकुड़ बंद, बिरसा चौक पर लगा जाम

पाकुड़। रांची में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा की ओर से आहूत झारखंड बंद का असर मंगलवार को पाकुड़ में भी देखने

कटिहार में पीएमजी बैठक, डीएम आशुतोष द्विवेदी ने योजनाओं की समीक्षा की

कटिहार। डीएम आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में समाहरणालय के कार्यालय कक्ष में जिला स्तरीय समन्वय समिति एवं प्रोजेक्ट मॉनीटरिंग ग्रुप (पीएमजी) की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक