बोकारो में दिल दहला देने वाली घटना, पति-पत्नी और मासूम बच्चे की मौत से सनसनी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बोकारो जिले के हरला थाना क्षेत्र में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। हरला थाना अंतर्गत स्ट्रीट-5 स्थित एक आउट हाउस के कमरे से पुलिस ने पति-पत्नी और उनके दो साल के मासूम बच्चे का शव बरामद किया है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान कुंदन तिवारी, उसकी पत्नी रेखा देवी और उनके दो वर्षीय बच्चे के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कुंदन तिवारी अपने परिवार से अलग उक्त किराए के कमरे में रह रहा था। सूचना मिलने पर हरला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में मृतक के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों का कहना है कि कुंदन तिवारी ने मकान मालिक से कर्ज लिया था। कर्ज चुकाने को लेकर मकान मालिक उसे लगातार प्रताड़ित करता था, जिससे वह मानसिक तनाव में था। परिजनों ने इस पूरे मामले में मकान मालिक की भूमिका की जांच की मांग की है। हालांकि पुलिस फिलहाल किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से बच रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल इस दर्दनाक घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक की मौत, झाड़-फूंक में बीता समय; इलाज में हुई देरी

महागामा: प्रखंड क्षेत्र के गढ़ी गांव में रविवार को सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक राजेश रजक की मौत हो गई। मृतक गढ़ी गांव निवासी उपेंद्र

बसंतराय के चेकडैम में डूबने से 15 वर्षीय बच्चे की मौत, दो बच्चों को ग्रामीणों ने बचाया

बसंतराय: प्रखंड क्षेत्र के जमनीकोला पंचायत अंतर्गत कुम्हराकोल गांव स्थित चेकडैम में रविवार को नहाने के दौरान तीन बच्चे डूब गए। बच्चों को डूबता देखकर

गेरुवा नदी के बढ़ते जलस्तर से सनौर पुल पर मंडरा रहा खतरा, तेज बहाव से बढ़ी चिंता

बसंतराय: कई दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण झारखंड और बिहार की सीमा से होकर बहने वाली गेरुवा नदी का जलस्तर बढ़

पाकुड़ में डॉ. तनवीर आलम ने SIR और मतदाता सूची पर उठाए सवाल, IT सिस्टम के ऑडिट की मांग

पाकुड़: झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव डॉ. तनवीर आलम ने शनिवार को पाकुड़ जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण