बकरी चोरी के आरोप में दो युवक को ग्रामीणों ने पेड़ में बांधकर की पिटाई

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

 

लातेहार जिला मुख्यालय के शहरी इलाके में बकरी चोरी के आरोप को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश देखने को मिला। वार्ड नंबर-8 में दो युवकों को ग्रामीणों ने चोरी के शक में पकड़कर एक पेड़ से रस्सी के सहारे बांध दिया और उनके साथ मारपीट की। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को ग्रामीणों के चंगुल से मुक्त कराकर थाने ले गई।

जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर-8 निवासी ननका भुइयां की दो बकरियां बीती रात चोरी हो गई थीं। खोजबीन के दौरान उसे जानकारी मिली कि बकरियों की चोरी लातेहार के ही रहने वाले दो युवकों ने की है। इसके बाद ननका भुइयां के साथ अन्य ग्रामीणों ने दोनों युवकों को पकड़ लिया और रस्सी से बांध दिया। इस दौरान कुछ लोगों ने उनकी पिटाई भी शुरू कर दी।

घटना स्थल सदर थाना से महज 300 मीटर की दूरी पर स्थित है। किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद थाना प्रभारी रमाकांत गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को बिगड़ने से पहले नियंत्रण में ले लिया। पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर थाने ले जाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित ग्रामीण ननका भुइयां ने बताया कि इससे पहले भी उसकी एक बकरी चोरी हो चुकी है और गांव के कई अन्य लोगों की बकरियां भी गायब हुई हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पकड़े गए युवक गिरोह बनाकर लगातार चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। बढ़ती चोरी की घटनाओं से इलाके में भारी आक्रोश है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

एसआईआर अभियान को लेकर कांग्रेस सक्रिय, बूथ स्तर पर मतदाता सत्यापन और मैपिंग तेज करने निर्देश

  साहिबगंज जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में एसआईआर कार्यक्रम की समीक्षा की गई। जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने कार्यकर्ताओं को बीएलए के साथ समन्वय

साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर महिला से अभद्रता, छेड़खानी और मारपीट के आरोप में दो युवक हिरासत में

  साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर देर रात एक महिला यात्री और उसके परिवार के साथ कथित छेड़खानी, अभद्रता और मारपीट की घटना सामने आई। पटना

70वीं संताल परगना पुलिस ड्यूटी मीट संपन्न, पाकुड़ बना चैंपियन, विजेताओं को मिला सम्मान

  साहिबगंज में आयोजित 70वीं संताल परगना क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट के समापन समारोह में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। पाकुड़ जिला बल ओवरऑल

योगमय झारखंड अभियान के तहत साहिबगंज में जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण, विद्यालयों को मिले विशेष निर्देश

  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर साहिबगंज में योगमय झारखंड अभियान के तहत जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में शिक्षकों