मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप, आदिवासी नेत्री निशा भगत के खिलाफ थाने में शिकायत

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ कथित रूप से अमर्यादित और आपत्तिजनक शब्दों के प्रयोग के मामले में आदिवासी नेत्री निशा भगत की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। मंगलवार को 12 महिलाएं रांची के अरगोड़ा थाना पहुंचीं और निशा भगत के विरुद्ध लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत दर्ज कराने वाली महिलाओं का आरोप है कि निशा भगत ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया है, जिससे न केवल मुख्यमंत्री की छवि को ठेस पहुंची है, बल्कि समाज में गलत संदेश भी गया है। महिलाओं का कहना है कि ऐसे बयानों से सार्वजनिक जीवन में मर्यादा भंग होती है और इसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए। महिलाओं ने पुलिस से मांग की है कि निशा भगत के खिलाफ उचित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की जाए और उनके आपत्तिजनक बयानों को लेकर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। इस संबंध में लिखित शिकायत सुषमा बड़ाईक की ओर से दी गई है। अरगोड़ा थाना प्रभारी अनिल तिवारी ने बताया कि उन्हें इस मामले में एक आवेदन प्राप्त हुआ है। शिकायत की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।–
kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

करमा पूजा में लापता हुआ 13 साल का बालक, 48 घंटे में हत्या का खुलासा; नदी किनारे मिला शव, एक आरोपी गिरफ्तार**

पाकुड़: हिरणपुर थाना क्षेत्र के नयाग्राम में करमा पूजा के दौरान लापता हुए 13 वर्षीय बालक के हत्याकांड का पाकुड़ पुलिस ने 48 घंटे के

पारिवारिक विवाद सुलझा, प्रधान न्यायाधीश के प्रयास से दो दंपतियों ने फिर थामा एक-दूसरे का हाथ

पाकुड़: पाकुड़ व्यवहार न्यायालय के कुटुंब न्यायालय में गुरुवार को दो अलग-अलग पारिवारिक मामलों में पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद को दूर कर परिवारों

मालपहाड़ी ओपी में एसपी अनुदीप सिंह का सख्त संदेश, फरार अपराधियों और वारंटियों पर कसेगा शिकंजा; लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

पाकुड़: मालपहाड़ी ओपी के वार्षिक निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने के साथ लंबित कांडों

चार माह से सड़क पर जमा गंदा पानी, ग्रामीण परेशान, जलनिकासी नहीं होने से बढ़ी मुश्किल

कुरसेला (कटिहार): कुरसेला प्रखंड के उत्तरी मुरादपुर पंचायत अंतर्गत बल्थी महेशपुर गांव में ग्रामीण पिछले करीब चार महीनों से सड़क पर जमा गंदे पानी की