14 पुलिस अधीक्षक समेत 71 आईपीएस अधिकारियों का तबादला

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पटना :  बिहार सरकार ने शुक्रवार को पुलिस महकमे में व्यापक फेरबदल करते हुए पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण), तीन अपर पुलिस महानिदेशक और 14 जिलों के पुलिस अधीक्षक समेत 71 भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारियों का स्थानांतरण सह पदस्थापन किया है।
गृह विभाग की आज यहां जारी अधिसूचना के अनुसार प्रीता वर्मा को पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) से स्थानांतरित कर बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम का महानिदेशक नियुक्त किया गया है। इसी तरह अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) कुन्दन कृष्णन को विशेष कार्य बल (एसटीएफ) का पुलिस महानिदेशक (अभियान) बनाया गया है। वे विशेष शाखा के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। अपर पुलिस महानिदेशक कमजोर वर्ग ,अपराध अनुसंधान विभाग अमित कुमार जैन को अपर पुलिस महानिदेशक, मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो के पद पर पदस्थापित करते हुए अपर पुलिस महानिदेशक कमजोर वर्ग ,अपराध अनुसंधान विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। अपर पुलिस महानिदेशक विशेष शाखा सुनील कुमार को अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय), बिहार के पद पर तैनात किया गया है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक की मौत, झाड़-फूंक में बीता समय; इलाज में हुई देरी

महागामा: प्रखंड क्षेत्र के गढ़ी गांव में रविवार को सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक राजेश रजक की मौत हो गई। मृतक गढ़ी गांव निवासी उपेंद्र

बसंतराय के चेकडैम में डूबने से 15 वर्षीय बच्चे की मौत, दो बच्चों को ग्रामीणों ने बचाया

बसंतराय: प्रखंड क्षेत्र के जमनीकोला पंचायत अंतर्गत कुम्हराकोल गांव स्थित चेकडैम में रविवार को नहाने के दौरान तीन बच्चे डूब गए। बच्चों को डूबता देखकर

गेरुवा नदी के बढ़ते जलस्तर से सनौर पुल पर मंडरा रहा खतरा, तेज बहाव से बढ़ी चिंता

बसंतराय: कई दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण झारखंड और बिहार की सीमा से होकर बहने वाली गेरुवा नदी का जलस्तर बढ़

पाकुड़ में डॉ. तनवीर आलम ने SIR और मतदाता सूची पर उठाए सवाल, IT सिस्टम के ऑडिट की मांग

पाकुड़: झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव डॉ. तनवीर आलम ने शनिवार को पाकुड़ जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण