सीएम हेमंत सोरेन ने अबुआ दिशोम बजट पोर्टल और मोबाइल ऐप का किया शुभारंभ

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
बजट के लिए बेहतरीन सुझाव देकर आप भी हो सकते हैं सम्मानित सर्वश्रेष्ठ सुझाव देने वाले तीन लोगों को किया जाएगा सम्मानित रांचीः झारखंड सरकार आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। इसी के तहत सीएम हेमंत सोरेन ने आज 9 जनवरी को झारखंड मंत्रालय में आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट के लिए आम जनता का सुझाव प्राप्त करने हेतु “अबुआ दिशोम बजट पोर्टल तथा मोबाइल ऐप” का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि एक मजबूत राज्य की नींव सिर्फ योजनाओं से नहीं, बल्कि जन-भागीदारी से रची जाती है। इसी विश्वास के साथ राज्य सरकार आम जनता की सहभागिता से राज्य में समावेशी बजट लागू करने की दिशा में सतत प्रयास कर रही है। वित्त विभाग द्वारा तैयार पोर्टल /ऐप और सोशल मीडिया के माध्यम जैसे- व्हाट्सऐप, इंस्टाग्राम, फेसबुक, एक्स आदि से आप 17 जनवरी 2026 तक अपना बहुमूल्य सुझाव दे सकते हैं। बजट निर्माण के लिए आम जनता का सुझाव राज्य को आर्थिक रूप से सशक्त बना सकता है। राज्य सरकार ऐसे तीन सर्वश्रेष्ठ सुझाव देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करने का निर्णय लिया है। झारखंड मंत्रालय में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अगले वित्तीय वर्ष से पोर्टल के माध्यम से आम जनता से सुझाव प्राप्त करने की कार्रवाई 15 नवंबर से प्रारंभ की जाए, ताकि बजट निर्माण में राज्य के सुदूर क्षेत्रों से भी जन-भागीदारी सुनिश्चित हो सके।
kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक की मौत, झाड़-फूंक में बीता समय; इलाज में हुई देरी

महागामा: प्रखंड क्षेत्र के गढ़ी गांव में रविवार को सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक राजेश रजक की मौत हो गई। मृतक गढ़ी गांव निवासी उपेंद्र

बसंतराय के चेकडैम में डूबने से 15 वर्षीय बच्चे की मौत, दो बच्चों को ग्रामीणों ने बचाया

बसंतराय: प्रखंड क्षेत्र के जमनीकोला पंचायत अंतर्गत कुम्हराकोल गांव स्थित चेकडैम में रविवार को नहाने के दौरान तीन बच्चे डूब गए। बच्चों को डूबता देखकर

गेरुवा नदी के बढ़ते जलस्तर से सनौर पुल पर मंडरा रहा खतरा, तेज बहाव से बढ़ी चिंता

बसंतराय: कई दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण झारखंड और बिहार की सीमा से होकर बहने वाली गेरुवा नदी का जलस्तर बढ़

पाकुड़ में डॉ. तनवीर आलम ने SIR और मतदाता सूची पर उठाए सवाल, IT सिस्टम के ऑडिट की मांग

पाकुड़: झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव डॉ. तनवीर आलम ने शनिवार को पाकुड़ जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण