ओडिशा में विमान हादसा: राउरकेला से उड़ान भरते ही क्रैश हुआ 9-सीटर चार्टर्ड प्लेन, खेत में हुई इमरजेंसी लैंडिंग

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

ओडिशा के राउरकेला में शनिवार दोपहर एक बड़ा विमान हादसा होने से बाल-बाल बच गया। इंडिया वन एयर का एक 9-सीटर चार्टर्ड विमान उड़ान भरने के महज 10-15 किलोमीटर बाद जालदा (लाठीकाटा क्षेत्र) के पास एक खेत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई।विमान ने राउरकेला से भुवनेश्वर के लिए उड़ान भरी थी। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार हवा में तकनीकी खराबी का पता चलने के बाद पायलट ने आपातकालीन लैंडिंग (Emergency Landing) की कोशिश की, लेकिन विमान तेजी से नीचे आकर खेत में गिर गया। विमान में कुल 6 लोग सवार थे, जिनमें 4 यात्री और 2 क्रू मेंबर  शामिल थे। हादसे की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन टीमें और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंच गया। विमान में सवार सभी छह लोग घायल हुए हैं, जिन्हें तत्काल सुरक्षित बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार, सभी घायलों की हालत फिलहाल स्थिर है। नागरिक उड्डयन विभाग ने हादसे के सटीक कारणों की जांच के आदेश दे दिए हैं।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक की मौत, झाड़-फूंक में बीता समय; इलाज में हुई देरी

महागामा: प्रखंड क्षेत्र के गढ़ी गांव में रविवार को सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक राजेश रजक की मौत हो गई। मृतक गढ़ी गांव निवासी उपेंद्र

बसंतराय के चेकडैम में डूबने से 15 वर्षीय बच्चे की मौत, दो बच्चों को ग्रामीणों ने बचाया

बसंतराय: प्रखंड क्षेत्र के जमनीकोला पंचायत अंतर्गत कुम्हराकोल गांव स्थित चेकडैम में रविवार को नहाने के दौरान तीन बच्चे डूब गए। बच्चों को डूबता देखकर

गेरुवा नदी के बढ़ते जलस्तर से सनौर पुल पर मंडरा रहा खतरा, तेज बहाव से बढ़ी चिंता

बसंतराय: कई दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण झारखंड और बिहार की सीमा से होकर बहने वाली गेरुवा नदी का जलस्तर बढ़

पाकुड़ में डॉ. तनवीर आलम ने SIR और मतदाता सूची पर उठाए सवाल, IT सिस्टम के ऑडिट की मांग

पाकुड़: झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव डॉ. तनवीर आलम ने शनिवार को पाकुड़ जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण