धुर्वा क्षेत्र से लापता दो मासूम बच्चे का 9वें दिन भी सुराग नहीं, बंदी से पूर्व निकला मशाल जुलूस

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची । राजधानी रांची के धुर्वा मौसीबाड़ी मल्लारकोचा खटाल से लापता हुए दोनों बच्‍चे अंश (5) और अंशिका (4) का नौवें दिन भी कोई सुराग नहीं मिलने से क्षेत्र में जनाक्रोश चरम पर पहुंच गया है। पुलिस प्रशासन की ओर से बच्‍चों को नहीं ढूंढने के विरोध में अंश-अंशिका बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले रविवार को एचईसी क्षेत्र में आहूत बंदी से पूर्व शनिवार को मशाल जुलूस निकाल कर विराेध प्रदर्शन किया। मशाल जुलूस में धुर्वा क्षेत्र के सैकडों लोगों ने सडक पर उतर कर विरोध दर्ज कराया।मशाल जुलूस मौसीबाड़ी खटाल से शुरू होकर झोपड़ी मार्केट, सेक्टर-2 मार्केट, पुराना विधानसभा होते हुए बिरसा चौक पहुंचा, जहां भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा के समक्ष सभा आयोजित की गई। जुलूस का नेतृत्व समिति के संयोजक कैलाश यादव ने किया। मौके पर उन्होंने कहा कि 2 जनवरी से लापता दोनों बच्‍चों की सकुशल बरामदगी के लिए समाज लगातार संघर्ष कर रहा है, लेकिन अब तक प्रशासन की कार्रवाई से लोग संतुष्ट नहीं हैं। यादव ने रविवार को संपूर्ण एचईसी औद्योगिक क्षेत्र बंद करने का आह्वान किया। उन्‍होंने बताया कि बंद के दौरान बाजार, दुकानें, ऑटो और अन्य गतिविधियां ठप रहेंगी। बंद को सफल बनाने के लिए धुर्वा, जगन्नाथपुर और सेक्टर-2 के लिए तीन विशेष टीमें गठित की गई हैं। समिति ने प्रशासन से बच्चों की शीघ्र सकुशल बरामदगी की मांग की है। मौके पर बबन यादव, रामकुमार सिंह, नंदन, विभाकर सिंह, अनिता यादव, उमेश यादव, गौरीशंकर यादव, परमेश्वर सिंह, मिंटू पासवान सहित अन्‍य मौजूद थे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक की मौत, झाड़-फूंक में बीता समय; इलाज में हुई देरी

महागामा: प्रखंड क्षेत्र के गढ़ी गांव में रविवार को सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक राजेश रजक की मौत हो गई। मृतक गढ़ी गांव निवासी उपेंद्र

बसंतराय के चेकडैम में डूबने से 15 वर्षीय बच्चे की मौत, दो बच्चों को ग्रामीणों ने बचाया

बसंतराय: प्रखंड क्षेत्र के जमनीकोला पंचायत अंतर्गत कुम्हराकोल गांव स्थित चेकडैम में रविवार को नहाने के दौरान तीन बच्चे डूब गए। बच्चों को डूबता देखकर

गेरुवा नदी के बढ़ते जलस्तर से सनौर पुल पर मंडरा रहा खतरा, तेज बहाव से बढ़ी चिंता

बसंतराय: कई दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण झारखंड और बिहार की सीमा से होकर बहने वाली गेरुवा नदी का जलस्तर बढ़

पाकुड़ में डॉ. तनवीर आलम ने SIR और मतदाता सूची पर उठाए सवाल, IT सिस्टम के ऑडिट की मांग

पाकुड़: झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव डॉ. तनवीर आलम ने शनिवार को पाकुड़ जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण