कांग्रेस ने की झारखंड के सभी जिलों में ‘मनरेगा बचाओ’ आंदोलन की घोषणा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस ने राज्यभर में ‘मनरेगा बचाओ’ नामक विरोध आंदोलन चलाने की घोषणा की है। इसके तहत सभी जिलों में कांग्रेस के जिलाध्यक्षों की ओर से प्रेस वार्ताओं का आयोजन कर आंदोलन की रूपरेखा साझा की जा रही है। इसी कड़ी में शनिवार को रांची स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि कांग्रेस इस संघर्ष को निर्णायक परिणाम तक पहुंचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार मनरेगा के माध्यम से गरीबों से काम का अधिकार छीनने का प्रयास कर रही है, जिसे कांग्रेस किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं करेगी। जबतक यह अधिकार पूरी तरह बहाल नहीं किया जाता, तबतक पार्टी का आंदोलन जारी रहेगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मनरेगा ग्रामीण भारत की जीवनरेखा है और इसे कमजोर करने का प्रयास सीधे तौर पर गरीबों, मजदूरों और वंचित वर्गों पर हमला है। पार्टी के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने मौके पर आंदोलन के कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आंदोलन के प्रथम चरण में 11 जनवरी को राज्य के सभी जिलों में डॉ. भीमराव अंबेडकर और महात्मा गांधी की प्रतिमाओं के समक्ष उपवास कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, विधायक और मंत्री अपने-अपने जिलों में भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि दूसरे चरण में 12 जनवरी से 29 जनवरी तक पंचायत स्तर पर चौपाल एवं जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का पत्र ग्राम प्रधानों, पूर्व ग्राम प्रधानों, रोजगार सेवकों और मनरेगा श्रमिकों तक पहुंचाया जाएगा। इसके माध्यम से मनरेगा में कथित बदलाव और उसे कमजोर करने की साजिश को जनता के सामने उजागर किया जाएगा।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

नीट-यूजी 2026 परीक्षा को लेकर गोड्डा प्रशासन पूरी तरह तैयार

गोड्डा : रविवार को आयोजित होने वाली नीट (यूजी)-2026 परीक्षा के सफल, कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण संचालन को लेकर जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी

भोगांव पंचायत विकास की मिसाल, शिव शंकर भगत और राजकुमारी देवी कर रहे हैं जनसेवा

: भोगांव पंचायत विकास और सामाजिक सौहार्द की मिसाल बनकर उभर रहा है। कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित इस पंचायत में मुखिया राजकुमारी देवी

कटिहार में रक्तदान शिविर में डीएम आशुतोष द्विवेदी ने किया रक्तदान, 27 यूनिट ब्लड हुआ संग्रह

कटिहार :भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी कटिहार शाखा एवं लायंस क्लब ऑफ कटिहार के संयुक्त तत्वाधान मे आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन जिला पदाधिकारी सह रेडक्रॉस अध्यक्ष

महाकाल दर्शन संस्था के कार्यालय का उद्घाटन, मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने फीता काटकर किया शुभारंभ

भागलपुर: महाकाल दर्शन संस्था की ओर से कार्यालय का उद्घाटन विधि पूर्वक किया गया उद्घाटन के मुख्य अतिथि बिहार सरकार के कृषि मंत्री विजय कुमार