तीन बच्चों संग माँ ने खाया जहर, पांच वर्षीय बेटे की मौत

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बक्सर। जिले के राजपुर थाना के रसेन गांव में बुधवार को जितेंद्र चौधरी की पत्नी रूबी देवी (30 वर्ष) ने अपने तीन बच्चों के साथ जहर खा लिया। इस दौरान पांच वर्षीय पुत्र अर्जुन की मौत हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, परिवार के अन्य सदस्यों के साथ किसी बात पर हुए विवाद के बाद रूबी देवी ने छह वर्षीय पुत्र करण कुमार, तीन वर्षीय पुत्री राधा कुमारी और पांच वर्षीय पुत्र अर्जुन को जहर दिया और स्वयं भी जहर खा लिया।जहर का असर होने पर बच्चे रोने और छटपटाने लगे। परिवार के सदस्यों ने तुरंत सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर में भर्ती कराया। वहां से बेहतर इलाज के लिए सभी को सदर अस्पताल बक्सर रेफर किया गया। सदर अस्पताल पहुंचते ही डाक्टरों ने अर्जुन को मृत घोषित कर दिया। बाकी दो बच्चों करण कुमार और राधा कुमारी की हालत गंभीर होने पर उन्हें पटना रेफर कर दिया गया है।महिला रूबी देवी का इलाज सदर अस्पताल बक्सर में जारी है। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। पुलिस भी मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। थाना अध्यक्ष निवास कुमार ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर कागजी कार्रवाई में जुटी है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक की मौत, झाड़-फूंक में बीता समय; इलाज में हुई देरी

महागामा: प्रखंड क्षेत्र के गढ़ी गांव में रविवार को सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक राजेश रजक की मौत हो गई। मृतक गढ़ी गांव निवासी उपेंद्र

बसंतराय के चेकडैम में डूबने से 15 वर्षीय बच्चे की मौत, दो बच्चों को ग्रामीणों ने बचाया

बसंतराय: प्रखंड क्षेत्र के जमनीकोला पंचायत अंतर्गत कुम्हराकोल गांव स्थित चेकडैम में रविवार को नहाने के दौरान तीन बच्चे डूब गए। बच्चों को डूबता देखकर

गेरुवा नदी के बढ़ते जलस्तर से सनौर पुल पर मंडरा रहा खतरा, तेज बहाव से बढ़ी चिंता

बसंतराय: कई दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण झारखंड और बिहार की सीमा से होकर बहने वाली गेरुवा नदी का जलस्तर बढ़

पाकुड़ में डॉ. तनवीर आलम ने SIR और मतदाता सूची पर उठाए सवाल, IT सिस्टम के ऑडिट की मांग

पाकुड़: झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव डॉ. तनवीर आलम ने शनिवार को पाकुड़ जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण