लोहरदगा के सैकड़ों लोगों ने थामा झामुमो का दामन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय कार्यालय रांची में गुरुवार को लोहरदगा जिला के सैकड़ों लोगों ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता कार्यक्रम पार्टी के हरमू स्थित कैंप कायार्लय में केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पाण्डेय के नेतृत्‍वमें संपन्न हुआ।कार्यक्रम में लोहरदगा जिलाध्यक्ष मोज्जमिल अहमद के नेतृत्व में झामुमो कार्यालय पहुंचे नए सदस्यों को केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पाण्डेय ने पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर झामुमो की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर उन्होंने सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी लोगों को पार्टी की विचारधारा, नीति एवं सिद्धांतों से अवगत कराया और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए मार्गदर्शन दिया।पांंडेय ने कहा कि राज्‍य की हेमंत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना पार्टी कार्यकर्ताओं की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी नए सदस्यों से राज्य के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।झामुमो की सदस्यता लेने वालों में संजय टोप्पो, रॉबर्ट एक्का, आलोक कुमार मिंज, जॉर्ज कुजूर, अमन बाड़ा, नीरज खलखो, नीलम तिर्की, रीना कुजूर, संध्या टोप्पो, आयुष सुरील, आर एलिन, रंजीत किंडो, अशोक तिग्गा, हिलारियूस एक्का, मो गुफरान, तौसीफ रजा सहित अन्य लोग शामिल हैं।कार्यक्रम में लोहरदगा जिला से पार्टी की केंद्रीय सदस्य सह महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष राधा तिर्की, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अजय उरांव, नगर अध्यक्ष आकाश साहू, कुडु प्रखंड अध्यक्ष शंकर उरांव सहित अन्‍य मौजूद थे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

महेशपुर में ‘जल अर्पण’ कार्यक्रम, जल संरक्षण को लेकर ग्रामीण जागरूक

महेशपुर। जल जीवन मिशन के तहत पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, पाकुड़ की ओर से सोमवार, 10 अगस्त 2026 को महेशपुर प्रखंड की बासकेंद्री पंचायत अंतर्गत

केकेएम कॉलेज में स्नातक की 2850 सीटें घटीं, विधायक निसात आलम ने मंत्री को लिखा पत्र

  पाकुड़। केकेएम कॉलेज, पाकुड़ में स्नातक स्तर पर सीटों में की गई भारी कटौती को लेकर क्षेत्र में चिंता बढ़ गई है। सीटों में

लिट्टीपाड़ा में PVTG सर्वे की समीक्षा, 1100 सर्वे कार्य लंबि

लिट्टीपाड़ा। प्रखंड कार्यालय परिसर में सोमवार को विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह के सर्वे कार्य की प्रगति की समीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

यूनिट टेस्ट परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 100 छात्र-छात्राएं सम्मानित

पाकुड़। शहर के राज हाई स्कूल रोड स्थित ऑक्सफोर्ड इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर एजुकेशन आईटीसीटी, पाकुड़ में रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह