रांची में श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ पहाड़ी बाबा का तिलकोत्सव

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची: श्री शिव बारात आयोजन महासमिति, पहाड़ी मंदिर एवं आर्यपुरी शिव पंच मंदिर हिमालय परिवार की ओर से वसंत पंचमी के पावन अवसर पर शुक्रवार को पहाड़ी बाबा का भव्य तिलकोत्सव गाजे-बाजे और ढोल-ताशों के साथ श्रद्धा एवं उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। तिलकोत्सव की शोभा यात्रा आर्यपुरी शिव पंच मंदिर से प्रारंभ होकर पहाड़ी मंदिर तक निकाली गई।

शोभा यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए। श्रद्धालु फल, फूल एवं मिठाइयों से सजी टोकरी सिर पर लेकर बाबा का तिलक करने पहाड़ी मंदिर पहुंचे। मंदिर के मुख्य द्वार पर सभी श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत किया गया। इसके पश्चात सनातन विधि-विधान के अनुसार पहाड़ी बाबा का तिलक किया गया और श्रद्धालुओं के बीच भोग-प्रसाद का वितरण किया गया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से राजेश साहू, बादल सिंह, रिवाल्डो वर्मा, जय सिंह यादव, देवाशीष राय, रजनीश सिंह (भोलू), शुभाशीष चटर्जी, मीरा गुप्ता, राम सिंह, स्वप्ना चटर्जी, आनंद शाही, यशवंत सिन्हा और सुधांशु सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि तिलकोत्सव शोभा यात्रा को ऐतिहासिक और भव्य स्वरूप देने के लिए व्यापक तैयारियां की गई थीं। पूरे मार्ग में सजावट, सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल और भोग-प्रसाद की समुचित व्यवस्था की गई थी।

तिलकोत्सव शोभा यात्रा के आयोजन में मंदिर से जुड़े प्रेम साहू, पुजारी नंदकिशोर पाठक, नितेश पाठक सहित संदीप जैन, शिव प्रसाद गुप्ता, अशोक बजाज, गोपाल यादव, मोती सिंह, नवीन पपनेजा, संजय, दयाशंकर शर्मा, राजेश राय, दिलीप अग्रवाल, गुड्डू, बबलू जायसवाल, बसंत पटवारी, कुमारी तन्नू, कौशल चौधरी, मनोज साहू, डमरूवाले बाबा, तड़ित राय, बादल सिंह सहित बड़ी संख्या में शिवभक्तों की सक्रिय सहभागिता रही।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

जोहार कलमकार मंच के बैनर तले हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर साहित्यिक गोष्ठी आयोजित

हिन्दी पर अभिमान करें हम : एसडीएम गोड्डा। हिन्दी दुनिया की दूसरी सर्वाधिक व्यवहार की जाने वाली भाषा बन चुकी है। ऐसे में हमें अपनी

चेकपोस्ट पर पुलिस की सख्ती, वाहनों की जांच से मचा हड़कंप

गोड्डा पुलिस कप्तान के निर्देश पर अपराध नियंत्रण और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से हनवारा थाना क्षेत्र के चेकपोस्ट पर रविवार को

ऊर्जा नगर में गणेश चतुर्थी को लेकर भव्य पंडाल तैयार, आकर्षक रोशनी से जगमगा रहा पूजा परिसर

विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की आराधना के महापर्व गणेश चतुर्थी को लेकर महागामा के ऊर्जा नगर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। पूजा को

महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए कटिहार पुलिस का कड़ा पहरा

कटिहार में मॉर्निंग वॉक करने वाले आम नागरिकों, विशेषकर महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष