‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर टिप्पणी को बताया अपमानजनक, राशिद अल्वी पर भड़के मंगल पाण्डेय

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

टना : बिहार के विधि और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय ने ऑपरेशन सिंदूर पर कांग्रेस नेता राशिद अल्वी के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण और भारतीय सेना के शौर्य का अपमान बताते हुए रविवार को कहा कि इससे कांग्रेस की पाक-परस्त मानसिकता जाहिर हो जाती है। श्री पाण्डेय ने आज बयान जारी कर कहा कि पहलगाम हमले का बदला लेने के मकसद से भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पीओके में बने आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था, जिसमें जैश और लश्कर के 100 से अधिक आतंकी मारे गए थे। कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने ऑपरेशन सिंदूर के उद्देश्य पर सवाल उठाते हुए कहा है कि आखिर इस कार्रवाई का मकसद क्या था और क्या यह सिर्फ कुछ इमारतें गिराने तक सीमित था।
श्री पाण्डेय ने कहा कि जिस कांग्रेस ने सत्ता में रहते हुए आतंकियों को छूट दी थी और पाकिस्तान के खिलाफ आतंकवाद के मुद्दे पर चुप्पी साधे रखी थी, वह अब जब भारतीय सेना आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई कर रही है, तो उसे परेशानी हो रही है। कांग्रेस भारतीय सेना की कड़ी कार्रवाई पर सवाल उठा रही है। भारतीय सेना पहले ही साफ कर चुकी हैं कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ अभी जारी है। पिछले साल मई में इस ऑपरेशन के तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तान के एयरबेस, आतंकी ट्रेनिंग सेंटर और लॉन्च पैड्स को ध्वस्त किया और 100 से अधिक आतंकियों को मार गिराया था। इसके बावजूद कांग्रेस के लिए यह कार्रवाई सिर्फ ‘कुछ इमारतें तोड़ने’ तक सीमित बताना दुर्भाग्यपूर्ण है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

जोहार कलमकार मंच के बैनर तले हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर साहित्यिक गोष्ठी आयोजित

हिन्दी पर अभिमान करें हम : एसडीएम गोड्डा। हिन्दी दुनिया की दूसरी सर्वाधिक व्यवहार की जाने वाली भाषा बन चुकी है। ऐसे में हमें अपनी

चेकपोस्ट पर पुलिस की सख्ती, वाहनों की जांच से मचा हड़कंप

गोड्डा पुलिस कप्तान के निर्देश पर अपराध नियंत्रण और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से हनवारा थाना क्षेत्र के चेकपोस्ट पर रविवार को

ऊर्जा नगर में गणेश चतुर्थी को लेकर भव्य पंडाल तैयार, आकर्षक रोशनी से जगमगा रहा पूजा परिसर

विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की आराधना के महापर्व गणेश चतुर्थी को लेकर महागामा के ऊर्जा नगर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। पूजा को

महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए कटिहार पुलिस का कड़ा पहरा

कटिहार में मॉर्निंग वॉक करने वाले आम नागरिकों, विशेषकर महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष