ई-मेल से भागलपुर कोर्ट में मचा हड़कंप, परिसर कराया गया खाली

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर। भागलपुर में आज उस समय सनसनी फैल गई। जब यहां के प्रधान ज‍िला सत्र न्‍यायाधीश धर्मेन्‍द्र कुमार स‍िंह को एक धमकी भरा ई-मेला प्राप्‍त हुआ। इस ई-मेल में अदालत को बम से उड़ा देने की धमकी म‍िली है। न्‍यायाधीश धर्मेन्‍द्र कुमार स‍िंह इसकी तुरंत सूचना हाई कोर्ट को दी। साथ ही ज‍िले के पुल‍िस व प्रशासन के अध‍िकार‍ियों को भी इसकी जानकारी भेजी। जानकारी के अनुसार, व्यवहार न्यायालय के प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश के ऑफिसियल ई-मेल पर किसी ने धमकी भरा मैसेज भेज सनसनी मचा दी है। ई-मेल भेजने वाले ने कहा है कि वह सिविल कोर्ट परिसर को बम धमाका कर उड़ा देगा। बुधवार की सुबह ई-मेल पर मिली धमकी बाद प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश धर्मेंद्र कुमार सिंह के निर्देश पर सिविल कोर्ट के प्रशासकीय प्रभारी एन कुमार ने जिलाधिकारी, एसएसपी और नवगछिया एसपी को कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने को कहा।उक्त जानकारी बाद तुरंत एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने कोर्ट परिसर की मौजूदा सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। सिटी डीएसपी को भी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने को भेजा। एसएसपी स्वयं सुरक्षा व्यवस्था की बेहतरी को लेकर मॉनिटरिंग कर रहे हैं। न्यायालय परिसर के प्रवेश द्वारों पर डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर, हैंड मेटल डिटेक्टर,बैग स्कैनर और माइंस डिटेक्टर उपकरणों से लैस पुलिसकर्मी भी लगा दिए गए हैं।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में जेएसएलपीएस की वार्षिक सभा, महिलाओं की आजीविका बढ़ाने पर जोर

पाकुड़िया। प्रखंड क्षेत्र के राजपोखर संकुल संगठन परिसर में शनिवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के तत्वावधान में वार्षिक साधारण सभा का आयोजन

पाकुड़ में राजद ने CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, इस्तीफे की मांग

पाकुड़। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव के निर्देशानुसार शनिवार को पाकुड़ जिला राजद की ओर से मुख्य

ग्रामीण उद्यमिता को नई उड़ान देने की पहल, जेएसएलपीएस और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क ने शुरू किया इनक्यूबेशन कार्यक्रम

पाकुड़। समाहरणालय स्थित सभागार में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने

खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर 15 लीटर डीजल चोरी करते युवक रंगेहाथ गिरफ्तार

महेशपुर। महेशपुर थाना क्षेत्र के शहरग्राम चौक स्थित कमल होटल के समीप खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर डीजल चोरी करते एक युवक को वाहन मालिक