यूजीसी के फैसले के खिलाफ सड़क पर उतर कर स्वर्ण महासंघ ने जताया विरोध

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पूर्वी सिंहभूम। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के हालिया फैसलों के विरोध में गुरुवार को स्वर्ण महासंघ के आह्वान पर सैकड़ों लोग सड़कों पर उतरे और उपायुक्त कार्यालय के समक्ष एकजुट होकर केंद्र सरकार एवं यूजीसी की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की।

मौके पर प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यूजीसी की ओर से जारी किए गए नए नियम और नीतियां न केवल देश की उच्च शिक्षा व्यवस्था को कमजोर कर रही हैं, बल्कि सामाजिक संतुलन और निष्पक्षता पर भी प्रतिकूल असर डाल रही हैं। स्वर्ण महासंघ के नेताओं ने आरोप लगाया कि इन फैसलों से समाज के विभिन्न वर्गों में असंतोष बढ़ रहा है और यदि समय रहते इन्हें वापस नहीं लिया गया, तो इसके दूरगामी नकारात्मक परिणाम सामने आएंगे।

सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा किसी भी समाज की रीढ़ होती है और उससे जुड़े निर्णय समानता, न्याय और सामाजिक समरसता के आधार पर होने चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि मौजूदा फैसला आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को प्रभावित कर सकता है। वक्ताओं ने सरकार और यूजीसी से मांग किया कि वे इन निर्णयों पर पुनर्विचार करें, अन्यथा आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

स्वर्ण महासंघ ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो आने वाले दिनों में राज्यव्यापी आंदोलन छेड़ा जाएगा। इस क्रम में प्रदर्शनकारियों ने उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल और केंद्र सरकार को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें यूजीसी के निर्णयों को तत्काल निरस्त करने की मांग की गई।

प्रदर्शन में समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधि एक मंच पर नजर आए। ब्राह्मण समाज से जुड़े पूर्व डीएसपी कमल किशोर, क्षत्रिय समाज के अध्यक्ष शंभू सिंह और शिवशंकर सिंह, ब्रह्मर्षि समाज के रामनारायण शर्मा, सतीश सिंह, दीपू सिंह और कायस्थ समाज से अजय श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और