स्वास्थ्य मंत्री के बयान से नाराज ऊर्जा मित्र संघ, आंदोलन की दी चेतावनी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

धनबाद : धनबाद के धैया स्थित कार्यालय में रविवार को झारखंड राज्य ऊर्जा मित्र संघ की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में हाल ही में गोविंदपुर में बिजली चोरी रोकने रोकने गए विद्युत कर्मियों के साथ हुए मारपीट और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री के द्वारा दिए गए बयान पर कड़ा विरोध जताते हुए मारपीट करने वालो के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई, अन्यथा संघ की ओर से राज्यव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी गई।

संघ के संस्थापक संतोष प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि बिजली चोरी के खिलाफ कार्रवाई के दौरान विद्युत कर्मियों द्वारा अवैध कनेक्शन काटे गए थे, जिसके बाद ग्रामीणों ने बिजली कर्मियों के साथ मॉब लिंचिंग की तर्ज पर मारपीट की। इस हमले में कई विधुतकर्मी बुरी तरह घायल हो गए है, कुछ की स्थिति अब भी चिंताजनक बनी हुई है।

उन्होंने कहा कि इस मामले में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी द्वारा उल्टा विधुतकर्मियों पर ही महिला से छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। उन्होंने कहा कि सरकार के निर्देश पर ही विद्युतकर्मी राजस्व उगाही और बिजली चोरी रोकने का कार्य करते हैं। ऐसे में यदि उनके साथ मारपीट होती है और मंत्री स्तर से ही उनका समर्थन नहीं किया जाता है, तो कर्मी अपनी समस्या किसके सामने रखेंगे। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री से मांग करते हुए कहा कि यदि बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी करने गए विधुतकर्मियों ने किसी महिला के साथ छेड़खानी की है तो मंत्री जी उसका सबूत पेश करें। अन्यथा मारपीट करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करे और यदि उनकी मांग नही मानी गई तो सभी संगठन एक मंच पर आकर राज्यव्यापी आंदोलन करने के साथ ब्लैकआउट करेंगे।

वहीं झारखंड स्टेट इलेक्ट्रिक सप्लाई वर्कर्स यूनियन के क्षेत्रीय सचिव बबन प्रसाद ने कहा कि मंत्री का बयान पूरी तरह अनुचित है। उन्होंने बताया कि निरसा-1 क्षेत्र के सहराज गांव में छापेमारी के दौरान सुनियोजित तरीके से भीड़ ने विद्युत कर्मियों पर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर से हमला किया, सरकारी वाहन को भी क्षतिग्रस्त किया गया। इस घटना से विद्युत कर्मियों में भय और आक्रोश व्याप्त है। संघ ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

महेशपुर में भाजपा का मार्च और बंद, छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन

महेशपुर। झारखंड में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को भाजपा महेशपुर मंडल के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष राहुल मिश्रा के नेतृत्व में

हिरणपुर में भाजपा का सड़क जाम, छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन

हिरणपुर। छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पाकुड़ के सुभाष चौक पर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। इस दौरान

लाठीचार्ज के विरोध में पाकुड़ बंद, बिरसा चौक पर लगा जाम

पाकुड़। रांची में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा की ओर से आहूत झारखंड बंद का असर मंगलवार को पाकुड़ में भी देखने

कटिहार में पीएमजी बैठक, डीएम आशुतोष द्विवेदी ने योजनाओं की समीक्षा की

कटिहार। डीएम आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में समाहरणालय के कार्यालय कक्ष में जिला स्तरीय समन्वय समिति एवं प्रोजेक्ट मॉनीटरिंग ग्रुप (पीएमजी) की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक