साहिबगंज: 88 आजमीने-हज को दिया गया प्रशिक्षण, पंकज मिश्रा बोले- “देश की तरक्की और अमन के लिए करें दुआ”

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

साहिबगंज : एलसी रोड स्थित जामा मस्जिद परिसर में मंगलवार को जिले के हज यात्रियों के लिए एक विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में हज के अरकान (नियमों) और यात्रा से जुड़ी बारीकियों से यात्रियों को अवगत कराया गया।

हज यात्रियों को मुबारकबाद और अपील

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य सह प्रवक्ता पंकज मिश्रा शामिल हुए। जिला हज कॉर्डिनेटर अनवर अली ने उन्हें अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

अपने संबोधन में पंकज मिश्रा ने सभी चयनित यात्रियों को बधाई देते हुए कहा: “हज का सफर मुकद्देश सफर है। आप सभी जब पवित्र भूमि पर हों, तो अपने देश और राज्य की खुशहाली, तरक्की और आपसी भाईचारे के लिए विशेष दुआ करें।”

हज के अरकानों की दी गई जानकारी

प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मुफ्ती अंजर हुसैन कासमी ने यात्रियों को संबोधित करते हुए कहा कि जो लोग आर्थिक रूप से संपन्न हैं, उन पर हज फर्ज है। उन्होंने यात्रियों को बताया कि हज के दौरान किन सावधानियों को बरतना है और इबादत के सही तरीके क्या हैं। उन्होंने भी दुनिया में अमन और शांति की दुआ करने की अपील की।

साहिबगंज से 88 यात्री होंगे रवाना

जिला हज कॉर्डिनेटर अनवर अली ने हवाई यात्रा, एयरपोर्ट की औपचारिकताओं और जरूरी दस्तावेजों के संबंध में विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि इस वर्ष साहिबगंज जिले से कुल 88 यात्री हज के लिए जा रहे हैं, इनमें 44 पुरुष और 44 महिला यात्री शामिल हैं।

मौके पर उपस्थित गणमान्य

इस प्रशिक्षण शिविर में मौलाना हाजी शफीक, हाजी मखदूम, हाजी ज़हीर, मो. सरफराज, मो. शकील, मो. कलीमुद्दीन, राजू अंसारी, इकबाल अली, तौकीर, मेहंदी हसन सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के प्रबुद्ध जन और हज यात्री मौजूद थे।

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक की मौत, झाड़-फूंक में बीता समय; इलाज में हुई देरी

महागामा: प्रखंड क्षेत्र के गढ़ी गांव में रविवार को सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक राजेश रजक की मौत हो गई। मृतक गढ़ी गांव निवासी उपेंद्र

बसंतराय के चेकडैम में डूबने से 15 वर्षीय बच्चे की मौत, दो बच्चों को ग्रामीणों ने बचाया

बसंतराय: प्रखंड क्षेत्र के जमनीकोला पंचायत अंतर्गत कुम्हराकोल गांव स्थित चेकडैम में रविवार को नहाने के दौरान तीन बच्चे डूब गए। बच्चों को डूबता देखकर

गेरुवा नदी के बढ़ते जलस्तर से सनौर पुल पर मंडरा रहा खतरा, तेज बहाव से बढ़ी चिंता

बसंतराय: कई दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण झारखंड और बिहार की सीमा से होकर बहने वाली गेरुवा नदी का जलस्तर बढ़

पाकुड़ में डॉ. तनवीर आलम ने SIR और मतदाता सूची पर उठाए सवाल, IT सिस्टम के ऑडिट की मांग

पाकुड़: झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव डॉ. तनवीर आलम ने शनिवार को पाकुड़ जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण