PM मोदी ने इंडिया AI इम्पैक्ट एक्सपो 2026 का किया उद्घाटन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार से यहां शुरू हो रहे कृत्रिम बुद्धिमत्ता सम्मेलन ‘ए आइ इम्पैक्ट समिट ’ में हिस्सा लेने वाले दुनिया भर के प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए उम्मीद जतायी है कि इस सम्मेलन के नतीजे के प्रगतिशील, नवाचारी और अवसरों से भरपूर भविष्य के निर्माण में सहायक होंगे।

बीस फरवरी तक चलने वाले इस पांच दिन के सम्मेलन से पहले श्री मोदी ने सोशल मीडिया पर अपने सिलसिलेववार पोस्ट में कहा कि इस सम्मेलन की विषय वस्तु ‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’, यानी सभी का कल्याण, सभी के लिए खुशी, मानव केन्द्रीत प्रगति के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता का इस्तेमाल करने की हमारी साझा प्रतिबद्धता को दिखाती है।

प्रधानमंत्री ने कहा, “आज से, भारत दिल्ली के भारत मंडपम में एआई इम्पैक्ट समिट होस्ट कर रहा है। मैं इस समिट के लिए दुनिया भर के लीडर्स, इंडस्ट्री के कैप्टन्स, इनोवेटर्स, पॉलिसीमेकर्स, रिसर्चर्स और टेक के शौकीनों का दिल से स्वागत करता हूं। समिट की थीम है सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय, यानी सभी का कल्याण, सभी के लिए खुशी, जो ह्यूमन-सेंट्रिक प्रोग्रेस के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता का इस्तेमाल करने के हमारे साझा कमिटमेंट को दिखाता है।”

उन्होंने कहा,“ आज एआई स्वास्थ्य , शिक्षा,कृषि, शासन और उद्यम सहित कई क्षेत्रों को बदल रहा है। एआई इम्पैक्ट समिट एआई के अलग-अलग पहलुओं, जैसे नवाचार, सहयोग, ज़िम्मेदारी से इस्तेमाल और भी बहुत कुछ पर वैश्चिक बातचीत को बेहतर बनाएगा। मुझे विश्वास है कि समिट के नतीजे एक ऐसे भविष्य को बनाने में मदद करेंगे जो प्रोग्रेसिव, इनोवेटिव और मौकों पर आधारित हो।”

श्री मोदी ने कहा,“ भारत के 1.4 अरब लोगों की बदौलत, हमारा देश एआई बदलाव में सबसे आगे है। डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर एक वाइब्रेंट स्टार्टअप इकोसिस्टम और कटिंग-एज रिसर्च तक, एआई में हमारी तरक्की एम्बिशन और ज़िम्मेदारी दोनों को दिखाती है।”

इससे पहले उन्होंने एक और पोस्ट में कहा, “ यह हमारे लिए अत्यंत गर्व की बात है कि एआई इम्पैक्ट समिट के लिए दुनियाभर से लोग भारत आ रहे हैं। इससे हमारे देश के युवाओं के सामर्थ्य का भी पता चलता है। यह अवसर इस बात का भी प्रमाण है कि हमारा देश विज्ञान और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है और वैश्विक विकास में अहम योगदान दे रहा है।”

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

महेशपुर में भाजपा का मार्च और बंद, छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन

महेशपुर। झारखंड में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को भाजपा महेशपुर मंडल के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष राहुल मिश्रा के नेतृत्व में

हिरणपुर में भाजपा का सड़क जाम, छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन

हिरणपुर। छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पाकुड़ के सुभाष चौक पर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। इस दौरान

लाठीचार्ज के विरोध में पाकुड़ बंद, बिरसा चौक पर लगा जाम

पाकुड़। रांची में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा की ओर से आहूत झारखंड बंद का असर मंगलवार को पाकुड़ में भी देखने

कटिहार में पीएमजी बैठक, डीएम आशुतोष द्विवेदी ने योजनाओं की समीक्षा की

कटिहार। डीएम आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में समाहरणालय के कार्यालय कक्ष में जिला स्तरीय समन्वय समिति एवं प्रोजेक्ट मॉनीटरिंग ग्रुप (पीएमजी) की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक