सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के छात्रों की बड़ी छलांग, जेईई मेन में शानदार सफलता

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
रांची। झारखंड सरकार की ओर से संचालित सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के विद्यार्थियों ने वर्ष 2026 की जेईई मेन परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर राज्य का गौरव बढ़ाया है। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से बुधवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि विभिन्न जिलों के छात्रों ने राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगी परीक्षा में उत्कृष्ट एनटीए स्कोर प्राप्त किया। परिणामों के मुताबिक जामताड़ा के साहिल सिन्हा ने 97.65 प्रतिशत एनटीए स्कोर के साथ शीर्ष स्थान प्राप्त किया। धनबाद के अंकित कुमार (97.61 प्रतिशत), हजारीबाग के निखिल कुमार (95.37 प्रतिशत), देवघर के वैभव सिंह (93.56 प्रतिशत), गिरिडीह के अनीश शर्मा (93 प्रतिशत) और बोकारो के अंब्रिश राजशेखर (91.79 प्रतिशत) सहित कई विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किया। वहीं गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, गढ़वा, पूर्वी सिंहभूम और कोडरमा के अनेक छात्रों ने 80 प्रतिशत से अधिक स्कोर प्राप्त किया है। राज्य सरकार ने इस सफलता का श्रेय आधुनिक शिक्षण पद्धति, अंग्रेजी माध्यम में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन और जेईई-नीट जैसी परीक्षाओं के लिए विशेष प्रशिक्षण व्यवस्था को दिया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, स्कूली शिक्षा सचिव उमाशंकर सिंह और परियोजना निदेशक शशि रंजन ने सफल विद्यार्थियों को बधाई दी है।
kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक की मौत, झाड़-फूंक में बीता समय; इलाज में हुई देरी

महागामा: प्रखंड क्षेत्र के गढ़ी गांव में रविवार को सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक राजेश रजक की मौत हो गई। मृतक गढ़ी गांव निवासी उपेंद्र

बसंतराय के चेकडैम में डूबने से 15 वर्षीय बच्चे की मौत, दो बच्चों को ग्रामीणों ने बचाया

बसंतराय: प्रखंड क्षेत्र के जमनीकोला पंचायत अंतर्गत कुम्हराकोल गांव स्थित चेकडैम में रविवार को नहाने के दौरान तीन बच्चे डूब गए। बच्चों को डूबता देखकर

गेरुवा नदी के बढ़ते जलस्तर से सनौर पुल पर मंडरा रहा खतरा, तेज बहाव से बढ़ी चिंता

बसंतराय: कई दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण झारखंड और बिहार की सीमा से होकर बहने वाली गेरुवा नदी का जलस्तर बढ़

पाकुड़ में डॉ. तनवीर आलम ने SIR और मतदाता सूची पर उठाए सवाल, IT सिस्टम के ऑडिट की मांग

पाकुड़: झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव डॉ. तनवीर आलम ने शनिवार को पाकुड़ जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण