डायन बताकर मां-बच्चे को जिंदा जलाने के चार आरोपित गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी थाना क्षेत्र अंतर्गत कुदासाई कलाईया गांव में अंधविश्वास की भयावह घटना सामने आई है। बुधवार सुबह करीब 6:10 बजे पुलिस को सूचना मिली कि डायन होने के आरोप में एक परिवार के पति-पत्नी और बच्चे को आग के हवाले कर दिया गया, जिसमें पत्नी और बच्चे की जलकर मौत हो गई।

 

सूचना मिलते ही वरीय अधिकारियों को अवगत कराया गया और पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जगन्नाथपुर राफेल मुर्मू के नेतृत्व में टीम का गठन कर त्वरित कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की।

 

मामले में पीड़ित कोल्हान सिंकू (40 ) के फर्दबयान के आधार पर कुमारडुंगी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस मामले में रसिका उर्फ चेचे बिरुवा, सुना बिरुवा, डेलका सिंकू, जेना बिरुवा, सुकुमारी बिरुवा सहित अन्य दो-तीन महिलाओं को आरोपित बनाया गया है।

 

पुलिस ने त्वरित छापेमारी कर रसिका उर्फ चेचे बिरुवा (29 ), जेना बिरुवा (19), सोना बिरुवा (36) तथा डेलका सिंकू (20 ) को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपित ग्राम कलाईया, टोला कुदासाई, थाना कुमारडुंगी के निवासी हैं। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बसंतराय के चेकडैम में डूबने से 15 वर्षीय बच्चे की मौत, दो बच्चों को ग्रामीणों ने बचाया

बसंतराय: प्रखंड क्षेत्र के जमनीकोला पंचायत अंतर्गत कुम्हराकोल गांव स्थित चेकडैम में रविवार को नहाने के दौरान तीन बच्चे डूब गए। बच्चों को डूबता देखकर

गेरुवा नदी के बढ़ते जलस्तर से सनौर पुल पर मंडरा रहा खतरा, तेज बहाव से बढ़ी चिंता

बसंतराय: कई दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण झारखंड और बिहार की सीमा से होकर बहने वाली गेरुवा नदी का जलस्तर बढ़

पाकुड़ में डॉ. तनवीर आलम ने SIR और मतदाता सूची पर उठाए सवाल, IT सिस्टम के ऑडिट की मांग

पाकुड़: झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव डॉ. तनवीर आलम ने शनिवार को पाकुड़ जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण

पाकुड़ में वाहन जांच अभियान, 63 वाहनों पर कार्रवाई; ₹75 हजार जुर्माना, 2 संशोधित साइलेंसर वाले वाहन जब्त

पाकुड़: जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए परिवहन विभाग और पुलिस की ओर से