रांची यूनिवर्सिटी एडमिशन 2026: DSPMU और RU में स्नातक नामांकन शुरू, जानें महत्वपूर्ण तारीखें

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Ranchi News: रांची विश्वविद्यालय और डीएसपीएमयू में स्नातक नए सत्र (2026-30) के लिए नामांकन की शंखनाद हो चुकी है। चांसलर पोर्टल पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जिसके तहत फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 13 जून तय की गई है। इस बार राज्य सरकार के सख्त निर्देशानुसार 31 जुलाई तक दाखिले पूरे कर 3 अगस्त से कक्षाएं शुरू करनी हैं। हालांकि, कुछ कॉलेजों में क्लस्टर सिस्टम विवाद के कारण फिलहाल नामांकन प्रक्रिया अटकी हुई है।

रांची: झारखंड की राजधानी रांची के प्रमुख उच्च शिक्षण संस्थानों डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU) और रांची विश्वविद्यालय (RU) में स्नातक (UG) सत्र 2026-30 के लिए नामांकन की प्रक्रिया आधिकारिक तौर पर शुरू हो गई है। राज्य सरकार के निर्देशानुसार इस बार सत्र को नियमित करने के लिए कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। सभी सरकारी विश्वविद्यालयों को हर हाल में 31 जुलाई 2026 तक एडमिशन प्रक्रिया पूरी करने का आदेश दिया गया है, ताकि 3 अगस्त 2026 से नया सत्र और कक्षाएं सुचारू रूप से शुरू की जा सकें।

चांसलर पोर्टल खुला, 13 जून तक आवेदन का मौका डीएसपीएमयू में यूजी रेगुलर और वोकेशनल कोर्सेज में दाखिले के लिए चांसलर पोर्टल खोल दिया गया है। इच्छुक छात्र 13 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय द्वारा पहली मेरिट लिस्ट 26 जून 2026 को जारी की जाएगी।

रांची विश्वविद्यालय के प्रांगण में दोनों पक्षों को बैठाकर संवाद की कोशिश की गई (Photo- Social Media)
UG Admission 2026 Open

दूसरी ओर, रांची विश्वविद्यालय के कुछ अंगीभूत कॉलेजों में क्लस्टर सिस्टम विवाद के कारण फिलहाल प्रक्रिया रुकी हुई है। हालांकि, आरयू के अंतर्गत आने वाले प्रमुख अल्पसंख्यक और संबद्ध कॉलेजों (जैसे संत जेवियर्स कॉलेज, गोस्सनर कॉलेज, निर्मला कॉलेज, मौलाना आजाद कॉलेज और योगदा सत्संग कॉलेज) में चांसलर पोर्टल के माध्यम से फॉर्म भरने की प्रक्रिया जारी है। यहाँ भी आवेदन की अंतिम तिथि 13 जून तय की गई है, जबकि पहली चयन सूची 18 जून को आएगी और दस्तावेज़ सत्यापन 19 से 30 जून के बीच होगा।

चांसलर पोर्टल पर आवेदन करने के लिए यहाँ क्लिक करें :-  https://universities.jharkhand.gov.in/university/admisssionopenclose

Kelanchal Times
Author: Kelanchal Times

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक की मौत, झाड़-फूंक में बीता समय; इलाज में हुई देरी

महागामा: प्रखंड क्षेत्र के गढ़ी गांव में रविवार को सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक राजेश रजक की मौत हो गई। मृतक गढ़ी गांव निवासी उपेंद्र

बसंतराय के चेकडैम में डूबने से 15 वर्षीय बच्चे की मौत, दो बच्चों को ग्रामीणों ने बचाया

बसंतराय: प्रखंड क्षेत्र के जमनीकोला पंचायत अंतर्गत कुम्हराकोल गांव स्थित चेकडैम में रविवार को नहाने के दौरान तीन बच्चे डूब गए। बच्चों को डूबता देखकर

गेरुवा नदी के बढ़ते जलस्तर से सनौर पुल पर मंडरा रहा खतरा, तेज बहाव से बढ़ी चिंता

बसंतराय: कई दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण झारखंड और बिहार की सीमा से होकर बहने वाली गेरुवा नदी का जलस्तर बढ़

पाकुड़ में डॉ. तनवीर आलम ने SIR और मतदाता सूची पर उठाए सवाल, IT सिस्टम के ऑडिट की मांग

पाकुड़: झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव डॉ. तनवीर आलम ने शनिवार को पाकुड़ जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण