NEET UG Re-Exam से पहले बड़ी चूक, नागपुर के छात्र को मिला अबू धाबी का परीक्षा केंद्र

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

नई दिल्ली/नागपुर। देशभर में 21 जून को आयोजित होने वाली NEET UG री-एग्जाम से पहले एडमिट कार्ड में बड़ी गड़बड़ी का मामला सामने आया है। महाराष्ट्र के नागपुर निवासी एक छात्र के एडमिट कार्ड में भारत की बजाय संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के अबू धाबी स्थित परीक्षा केंद्र का नाम अंकित होने से छात्र और उसके परिवार की चिंता बढ़ गई है।

जानकारी के अनुसार, छात्र अब्दुल्ला मोहम्मद तालिब ने जब NEET UG री-एग्जाम के लिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड किया, तो उसमें परीक्षा केंद्र के रूप में अबू धाबी, संयुक्त अरब अमीरात का केंद्र दर्शाया गया। जबकि छात्र नागपुर का निवासी है और उसने भारत में ही परीक्षा केंद्र का चयन किया था।

एडमिट कार्ड में विदेशी परीक्षा केंद्र का उल्लेख होने के बाद यह मामला चर्चा का विषय बन गया है। परीक्षा से ठीक पहले सामने आई इस तकनीकी त्रुटि ने अभ्यर्थियों और अभिभावकों की चिंताएं बढ़ा दी हैं।

बताया जा रहा है कि छात्र और उसके परिवार ने संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर मामले के समाधान की मांग की है। हालांकि, इस संबंध में परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसी की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है।

गौरतलब है कि देशभर में 21 जून को एक शिफ्ट में NEET UG री-एग्जाम आयोजित किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड पहले ही जारी किए जा चुके हैं। ऐसे में एडमिट कार्ड में सामने आई यह गड़बड़ी परीक्षा प्रबंधन पर सवाल खड़े कर रही है।

ADMIT CARD
kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

रेलवे के नए नियम 2026: बिना टिकट यात्रा पर 500 रुपये जुर्माना, 1 जुलाई से लागू होंगे नए प्रावधान

नई दिल्ली: रेलवे अधिनियम में बड़े बदलाव किए गए हैं। रेल मंत्रालय द्वारा जारी नए नियम 1 जुलाई 2026 से पूरे देश में लागू होंगे।

NEET UG Re-Exam से पहले बड़ी चूक, नागपुर के छात्र को मिला अबू धाबी का परीक्षा केंद्र

नई दिल्ली/नागपुर। देशभर में 21 जून को आयोजित होने वाली NEET UG री-एग्जाम से पहले एडमिट कार्ड में बड़ी गड़बड़ी का मामला सामने आया है।

भागलपुर में नशे के साये में बढ़ा अपराध,इंडक्शन चूल्हा चुराकर भाग रहे युवक को दुकानदारों ने दबोचा

भागलपुर: भागलपुर में स्मैक और सूखे नशे के बढ़ते कारोबार के बीच चोरी की एक घटना सामने आई है शहर के डॉ. राजेंद्र प्रसाद रोड

स्टार एजुकेशन बेस इंग्लिश क्लासेस में तेजस महासंग्राम टेस्ट प्रतियोगिता, मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

भागलपुर : नगर परिषद सुल्तानगंज के बाईपास रोड स्थित स्टार एजुकेशन बेस इंग्लिश क्लासेस में इंटर स्तरीय ‘तेजस महासंग्राम टेस्ट प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया।